''भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट से पहले बांग्लादेश को मिलना चाहिए था अभ्यास मैच''

कोलकाता : बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ दिन रात के पहले टेस्ट से पूर्व उनकी टीम को अभ्यास मैच मिलना चाहिये था. भारत दौरे पर रवाना होने से दो दिन पहले ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को गुलाबी गेंद टेस्ट खेलने के […]
कोलकाता : बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ दिन रात के पहले टेस्ट से पूर्व उनकी टीम को अभ्यास मैच मिलना चाहिये था.
भारत दौरे पर रवाना होने से दो दिन पहले ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को गुलाबी गेंद टेस्ट खेलने के लिये तैयार कर लिया था. बांग्लादेश को कोई अभ्यास मैच नहीं मिला.
मोमिनुल ने कहा, हमें एक अभ्यास मैच खेलने का मौका भी नहीं मिला और जब यह तय हुआ तो हम कुछ नहीं कर सकते थे. हमने सिर्फ मानसिक तैयारी की है. निश्चित तौर पर गुलाबी गेंद से खेलने से पहले एक अभ्यास मैच की जरूरत थी.
बांग्लादेश की मौजूदा टीम को गुलाबी गेंद से खेलने का कोई अनुभव नहीं है. भारत के कुछ खिलाड़ियों ने घरेलू स्तर पर गुलाबी गेंद को खेला है, लेकिन बांग्लादेश ने 2013 में खेला था जिसमें मौजूदा टीम का एक भी सदस्य शामिल नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




