ePaper

मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण दुनिया में सर्वश्रेष्ठः भरत अरूण

Updated at : 17 Nov 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण दुनिया में सर्वश्रेष्ठः भरत अरूण

इंदौरः भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरूण को लगता है कि कौशलपूर्ण तेज गेंदबाजों की इकाई में प्रत्येक की विशेष काबिलियत के कारण ही मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है. पिछले 20 वर्षों में तेज गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है जिसमें विकेट से ज्यादा उनके कौशल की छाप […]

विज्ञापन

इंदौरः भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरूण को लगता है कि कौशलपूर्ण तेज गेंदबाजों की इकाई में प्रत्येक की विशेष काबिलियत के कारण ही मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है. पिछले 20 वर्षों में तेज गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है जिसमें विकेट से ज्यादा उनके कौशल की छाप अमिट रही है.

अरूण ने मैच के बाद कहा, इस समय हम दुनिया की नंबर एक टीम हैं. वहां तक पहुंचना ही मुश्किल है और वहां पर बने रहना और भी ज्यादा कठिन है. मुझे लगता है कि पिछले तीन वर्षों में ऐसा करने के लिय आपको लगातार भूखा रहना जरूरी है. भारत के सबसे सफल गेंदबाजी कोच अरूण ने फिर तीन तेज गेंदबाजों में हरेक के बारे में बात की.

इशांत के बायें हाथ के शादमान इस्लाम को ‘राउंड द विकेट’ आउट करने के तरीके के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, उसने उस वैरिएशन पर कल से ही काम करना शुरू कर दिया था. इसलिये अगर आप देखो तो उसने विकेट लेने के बाद इशारा किया कि वह बहुत खुश था कि वह ऐसा कर सका. उन्होंने कहा, हर बार आप अपनी गेंदबाजी में नये पहलू को तराशने की कोशिश करते हो तो आप लगातार सुधार करते हो. इससे उससे और प्रयोग करने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा, इशांत शायद हमारा सबसे अनुभवी गेंदबाज है. वह 90 से ज्यादा मैच खेल चुका है. वह विभिन्न कोणों से प्रयोग करने की कोशिश करता है. और अब वह जो कुछ करता है, उसकी गेंदबाजी के अनुरूप होता है. उमेश के बारे में बात करते हुए उन्होंने उनके ‘जज्बे’ की प्रशंसा की कि विशेष टीम संयोजन के कारण अंदर बाहर किये जाने के बावजूद उनके आत्मविश्वास में जरा भी कमी नहीं आयी.

पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कहा, उमेश ने वापसी के बाद शानदार जज्बा दिखाया. लेकिन बुमराह भी उबरकर वापसी की ओर है. आपके पास पांच तेज गेंदबाज (भुवनेश्वर कुमार) हैं जो देश के लिये खेलने को तैयार हैं. और अगर समय के साथ आप कार्यभार का प्रबंधन अच्छी तरह करने में सफल हो जाते हो तो हम सुनिश्चित कर सकते हैं हम जो भी मैच खेलेंगे, उसमें से प्रत्येक तरोताजा और शानदार होगा.

अरूण ने मोहम्मद शमी की ‘सीम पाजीशन’ को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बताया. उन्होंने कहा, शमी में रफ्तार पहले से ही थी. तुलना करना उचित नहीं होगा लेकिन अगर आप दुनिया के गेंदबाजों को देखो तो शमी के पास शायद सबसे सर्वश्रेष्ठ सीम पाजीशन है. रफ्तार को बरकरार रखने का एक ही तरीका है कि उसने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola