चहल के प्रदर्शन से खुश हैं कप्तान रोहित शर्मा, बोले - यजुवेंद्र ने उपयोगिता साबित की

नागपुर : लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल टीम में वापसी में एक बार फिर से बीच के ओवरों में अपनी उपयोगिता साबित करने में सफल रहे जिसने भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा को भी प्रभावित किया. एकदिवसीय विश्व कप के बाद चहल और कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 शृंखला की […]
नागपुर : लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल टीम में वापसी में एक बार फिर से बीच के ओवरों में अपनी उपयोगिता साबित करने में सफल रहे जिसने भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा को भी प्रभावित किया.
चहल ने बांग्लादेश के खिलाफ वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया, जबकि कुलदीप को अब भी टीम में मौके का इंतजार है. रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी20 से पहले शनिवार को यहां कहा, यह काफी नयी टीम है, लेकिन पिछले दो वर्षों से सीमित ओवरों के प्रारूप में चहल का प्रदर्शन कमाल का रहा है. उसने एकदिवसीय प्रारूप में भी शानदार प्रदर्शन किया है.
भारतीय कप्तान ने कहा, उसने आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारत की एकदिवसीय टीम में जगह बनायी. उसके बाद से ही वह टीम का अहम सदस्य है और उन्होंने इस शृंखला में भी साबित किया कि बीच के ओवरों में वह टीम के लिए कितने उपयोगी हैं.
रोहित ने कहा कि चहल अपनी सोच से बल्लेबाजों को चकमा देने में सफल रहते हैं जो उन्हें दूसरे गेंदबाजों से अलग बनाता है. राजकोट के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने एक ही ओवर में मुशफिकुर रहीम और सौम्य सरकार का विकेट चटकाकर बांग्लादेश की रनगति को कम करने में अहम भूमिका निभाई थी.
उन्होंने कहा, चहल जानता है कि वह क्या करने की कोशिश कर रहा है और वह यह भी जानता है कि बल्लेबाज क्या करने की कोशिश कर रहा है. वह खेल में हमेशा बल्लेबाज से आगे रहना चाहता है. इस कारण से किसी भी बल्लेबाज के लिए उसका सामना करना अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाता है. वह इसे अच्छी तरह समझ चुका है. उसके पास विविधता और कौशल की कमी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




