हार के बाद भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बावुमा ने कहा- मुझे नहीं लगता, भारत ने हमें पस्त किया
Updated at : 19 Sep 2019 1:53 PM (IST)
विज्ञापन

मोहालीः दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट विशेषज्ञ टेम्बा बावुमा को लगता है कि उनकी टीम अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सकी लेकिन दूसरे टी- 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान भारत ने उन्हें बुरी तरह नहीं हराया. बावुमा ने छोटे प्रारूप में पदार्पण के दौरान शानदार प्रदर्शन किया. भारत से मिली सात विकेट की हार के […]
विज्ञापन
मोहालीः दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट विशेषज्ञ टेम्बा बावुमा को लगता है कि उनकी टीम अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सकी लेकिन दूसरे टी- 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान भारत ने उन्हें बुरी तरह नहीं हराया. बावुमा ने छोटे प्रारूप में पदार्पण के दौरान शानदार प्रदर्शन किया. भारत से मिली सात विकेट की हार के बाद उन्होंने कहा, हमने पहले 10-12 ओवर अच्छी तरह खेले.
मुझे लगता है कि हम अच्छी शुरूआत के बाद इसे जारी नहीं रख सके और 12सें 15वें ओवर में मैच गंवा बैठे. 36 टेस्ट खेल चुके बावुमा अर्धशतक से केवल एक रन से चूक गये. उन्होंने कहा,जब डेविड मिलर 13वें ओवर में बल्लेबाजी के लिये आया तो हम मजबूत स्थिति में थे. 10 ओवर तक ऐसा लग रहा था कि 180 रन का स्कोर हासिल किया जा सकता है. मैं वो लय हासिल नहीं कर पाया और अन्य भी. लेकिन फिर भी मुझे नहीं लगता कि हमें पस्त किया गया.
केपटाउन के 29 साल के खिलाड़ी ने कहा कि भारतीय टीम मजबूत है लेकिन ऐसा नहीं है कि उसे कोई हरा नहीं सकता और दक्षिण अफ्रीका की टीम रविवार को बेंगलुरू में श्रृंखला बराबर करने के इरादे से उतरेगी. बावुमा ने कहा, वे ताकतवर हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें हराया नहीं जा सकता. हमने सिर्फ बल्लेबाजी में खुद को निराश किया और भारत जैसी बेहतरीन टीम के सामने हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




