भारतीय क्रिकेट के अगले कोच के लिए इंटरव्यू शुरू, रोबिन सिंह पहले उम्मीदवार बने

मुंबई : पूर्व कप्तान कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने भारतीय टीम के अगले कोच के लिए प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू कर दी है. साक्षात्कार के लिए पूर्व आल राउंडर रोबिन सिंह सबसे पहले प्रस्तुत हुए. मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच रोबिन तीन सदस्यीय पैनल के समक्ष पहुंचे जिसमें अंशुमन गायकवाड़ […]
मुंबई : पूर्व कप्तान कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने भारतीय टीम के अगले कोच के लिए प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू कर दी है. साक्षात्कार के लिए पूर्व आल राउंडर रोबिन सिंह सबसे पहले प्रस्तुत हुए. मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच रोबिन तीन सदस्यीय पैनल के समक्ष पहुंचे जिसमें अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी मौजूद हैं. आज शाम सात बजे बीसीसीआई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है, जिसमें नये कोच के नाम की घोषणा संभव है.
Board of Control for Cricket in India (BCCI) will hold a press conference today at 7 pm in Mumbai to announce Indian Cricket Team's (Senior Men) Head Coach. pic.twitter.com/PL1BFmdbbU
— ANI (@ANI) August 16, 2019
सीएसी शाम तक चुने हुए उम्मीदार की घोषणा करेगी. इस पद के लिए मौजूदा कोच रवि शास्त्री, रोबिन, लालचंद राजपूत, माइक हेसन, टॉम मूडी, फिल सिमन्स छह नाम की छंटनी की गयी है. इंग्लैंड में विश्व कप के बाद शास्त्री का कार्यकाल 45 दिन के लिए बढ़ाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










