2022 राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होगा महिला क्रिकेट, 8 टीमें खेलेंगी T-20 मुकाबले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2019 3:28 PM
मेलबर्नः क्रिकेट की 1998 के बाद पहली बार 2022 में बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी होगी तथा राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) और आईसीसी के अनुसार महिला टी-20 क्रिकेट को इन खेलों में शामिल किया गया है. इससे पहले क्रिकेट केवल एक बार 1998 में कुआलालम्पुर राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा बना था. वहां […]
मेलबर्नः क्रिकेट की 1998 के बाद पहली बार 2022 में बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी होगी तथा राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) और आईसीसी के अनुसार महिला टी-20 क्रिकेट को इन खेलों में शामिल किया गया है. इससे पहले क्रिकेट केवल एक बार 1998 में कुआलालम्पुर राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा बना था.
वहां पुरूष टीमों ने एकदिवसीय मैचों में भाग लिया था और दक्षिण अफ्रीका ने स्वर्ण पदक जीता था. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त के बीच होगा और क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ अंतरराष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी. सीजीएफ अध्यक्ष डेम लुईस मार्टिन ने मंगलवार को कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है और हम क्रिकेट खेल की राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी का स्वागत करते हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने बयान में कहा कि यह महिला क्रिकेट और वैश्विक क्रिकेट समुदाय के लिये वास्तव में ऐतिहासिक क्षण है जिन्होंने इसके समर्थन के लिये एकजुटता दिखायी. टूर्नामेंट के आठ मैच एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे. इस मैदान पर हाल में समाप्त हुए विश्व कप के कुछ यादगार मैच खेले गये थे जिसमें इंग्लैंड की सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया पर जीत भी शामिल है.
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल संघ ने बर्मिंघम खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करने के पक्ष में मतदान किया जिससे वह प्रसन्न और सम्मानित महसूस कर रहे हैं. ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि महिला टी-20 क्रिकेट बर्मिंघम 2022 का हिस्सा होगा.
आज का ऐतिहासिक फैसला संकेत है कि महिला क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है. आईसीसी और ईसीबी ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करने के लिये नवंबर में बर्मिंघम में सीजीएफ के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में दावा पेश किया था. प्रतियोगिता के सही तरह से आयोजन के लिये आईसीसी जिम्मेदार होगी. वह मैच अधिकारी उपलब्ध कराएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि मैच क्रिकेट के नियमों के तहत खेले जाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










