ePaper

एशेज टेस्ट : स्मिथ का शतक, ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में

Updated at : 04 Aug 2019 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
एशेज टेस्ट : स्मिथ का शतक, ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में

बर्मिंघम : स्टीव स्मिथ ने अपने वापसी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच में रविवार को यहां मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. इंग्लैंड में पिछले 18 वर्षों में पहली एशेज शृंखला जीतने की कवायद में लगे ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन चाय के […]

विज्ञापन

बर्मिंघम : स्टीव स्मिथ ने अपने वापसी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच में रविवार को यहां मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

इंग्लैंड में पिछले 18 वर्षों में पहली एशेज शृंखला जीतने की कवायद में लगे ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन चाय के विश्राम तक पांच विकेट पर 356 रन बनाये है और उसकी बढ़त 266 रन की हो गयी है.

पहली पारी में 144 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले स्मिथ ने दूसरी पारी में 142 रन बनाये. यह दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद स्मिथ का पहला टेस्ट है. पिछले दो वर्षों में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मैथ्यू वेड चाय के विश्राम के समय 86 रन पर खेल रहे थे.

उन्होंने स्मिथ के साम पांचवें विकेट के लिये 126 रन की साझेदारी की. स्मिथ ने इससे पहले ट्रेविस हेड (51) के साथ चौथे विकेट के लिये 130 रन जोड़े थे. स्मिथ एशेज टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले पांचवें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गये हैं. उनसे पहले वारेन बार्डस्ले (1909), आर्थर मौरिस (1946/47), स्टीव वॉ (1997) और मैथ्यू हेडन (2002/03) ने यह उपलब्धि हासिल की थी.

स्मिथ ने चाय के बाद 98 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड पर चौका लगाकर 147 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह टेस्ट मैचों में उनका 25वां शतक है. उन्होंने अपना हेलमेट निकाला और ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम की तरफ खुशी में बल्ला लहराया. इस पूर्व कप्तान का विकेट आखिर में क्रिस वोक्स को मिला जिनकी ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद स्मिथ के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ के दस्तानों में पहुंची.

उन्होंने 207 गेंद की अपनी पारी में 14 चौके लगाये. चोटिल जेम्स एंडरसन के बिना खेल रहे इंग्लैंड को पहले दो सत्र में एक-एक विकेट ही मिला. हेड पहले सत्र में आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे. एजबेस्टन में अब तक केवल तीन अवसरों पर कोई टीम चौथी पारी में 150 से अधिक रन बनाकर जीत दर्ज कर पायी है.

दक्षिण अफ्रीका ने 11 साल पहले पांच विकेट पर 283 रन बनाकर एजबेस्टन में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड बनाया था. ऑस्ट्रेलिया ने सुबह जब तीन विकेट पर 124 रन से अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ायी तो मैच बराबरी पर लग रहा था, लेकिन इसके बाद स्मिथ और हेड ने इंग्लैंड की परेशानी बढ़ा दी.

स्मिथ पिछली दस एशेज पारियों में 1000 से अधिक रन बना चुके हैं. एशेज की दस पारियों में 800 से अधिक रन स्मिथ के अलावा केवल सर डान ब्रैडमैन ही बना पाये है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 284 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 374 रन बनाकर 90 रन की बढ़त ली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola