ePaper

रोहित शर्मा ने मारा ऐसा छक्का कि चोटिल हो गयी फैन, जीत के बाद दिया ''सरप्राइज''

Updated at : 03 Jul 2019 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने मारा ऐसा छक्का कि चोटिल हो गयी फैन, जीत के बाद दिया ''सरप्राइज''

हिटमैन के नाम से प्रसिद्ध टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मंगलवार को विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ अहम मैच में शतकीय पारी खेली. पांच छक्के और सात चौके के साथ उन्होंने 104 रनों की शानदार पारी खेली. इस विश्वकप में चौथी सेंचुरी जड़कर रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ […]

विज्ञापन

हिटमैन के नाम से प्रसिद्ध टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मंगलवार को विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ अहम मैच में शतकीय पारी खेली. पांच छक्के और सात चौके के साथ उन्होंने 104 रनों की शानदार पारी खेली. इस विश्वकप में चौथी सेंचुरी जड़कर रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ मैच के दौरान एक घटना हो गई, जिससे वह अनजान थे.

उन्होंने बैटिंग के दौरान एक छक्का ऐसा भी जड़ा, जिसकी वजह से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में मौजूद एक भारतीय महिला फैन चोटिल हो गयी. गेंद लगते हुए लाइव वीडियो स्टेडियम की स्क्रीन पर दिखाया गया था. मैच के बाद जब रोहित को इस बात की जानकारी हुई तो वह खुद उस महिला फैन से मिलने पहुंच गए और उन्हें सरप्राइज में ऑटोग्राफ कैप गिफ्ट किया.

इसकी तस्वीर बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है. बीसीसीआई ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, ‘ये हैं मीना. रोहित शर्मा द्वारा मारे गए सिक्स से वह गेंद से चोटिल हो गयी. खेल के बाद रोहित ने तोहफे के रूप में उन्हें एक ऑटोग्राफ कैप दिया.

इसके अलावा रोहित शर्मा का वह वीडियो भी खूब शेयर हो रहा है जिसमें उन्होंने स्टेडियम पहुंचीं 87 वर्षीय महिला चारूलता से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया.

रोहित शर्मा ने बनाये ये रिकॉर्ड
रोहित शर्मा इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर आ गए हैं. उनके अभी तक 544 रन हो चुके हैं. उनके बाद इस सूची में डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच हैं. हिटमैन ने लगातार तीसरे साल वनडे क्रिकेट में एक हजार से ज्यादा रन बनाये.
विश्वकप सेमीफाइनल के लिए इस अहम मुकाबले में शानदार पारी के लिए शतकवीर रोहित को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला. इस वर्ल्ड कप में उनका यह तीसरा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड है. सचिन तेंदुलकर के बाद वे दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने तीसरी बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है. हालांकि, सबसे ज्यादा 4 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह हैं.
विश्व कप में 2019 में रोहित का ये चौथा शतक है और लगातार दूसरा शतक. इसी शतक के साथ रोहित शर्मा ने किसी एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इससे पहले 2015 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा ने चार शतक जड़े थे.
रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बात करें तो पांच छक्कों के साथ उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित के नाम अब 230 छक्के तो धोनी के नाम 228 छक्के हैं, वही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 351 छक्के शाहिद अफरीदी के नाम हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola