दक्षिण अफ्रीका को झटका, डेल स्टेन विश्व कप से बाहर

Updated:
विज्ञापन

साउथम्पटन : दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी के अगुआ डेल स्टेन कंधे के चोट से उबरने में नाकाम रहने के कारण विश्व कप से बाहर हो गये हैं. दक्षिण अफ्रीका ने प्रतियोगिता तकनीकी समिति से मंजूरी मिलने के बाद उनकी जगह बायें हाथ के तेज गेंदबाज ब्यूरान हेंडरिक्स को टीम में शामिल किया है. पैंतीस […]

विज्ञापन

साउथम्पटन : दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी के अगुआ डेल स्टेन कंधे के चोट से उबरने में नाकाम रहने के कारण विश्व कप से बाहर हो गये हैं. दक्षिण अफ्रीका ने प्रतियोगिता तकनीकी समिति से मंजूरी मिलने के बाद उनकी जगह बायें हाथ के तेज गेंदबाज ब्यूरान हेंडरिक्स को टीम में शामिल किया है.

विज्ञापन

पैंतीस वर्षीय स्टेन का कंधा आईपीएल के दौरान दूसरी बार चोटिल हो गया था. उन्होंने आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से दो मैच खेले थे. मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, आईसीसी ने पुष्टि की है कि आईसीसी विश्व कप 2019 की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने बाकी टूर्नामेंट के लिये दक्षिण अफ्रीकी टीम में डेल स्टेन के स्थान पर ब्यूरोन हेंडरिक्स को शामिल करने की मंजूरी दे दी है.

इसमें कहा गया है, गेंदबाज स्टेन को दूसरी बार कंधे में चोट लगी जिस पर उपचार का खास असर नहीं पड़ा. इस वजह से वह निकट भविष्य में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे. उनकी जगह पर चुने गये हेंडरिक्स बायें हाथ के तेज गेंदबाज हैं. स्टेन ने नेट पर अभ्यास भी किया था, लेकिन वह कभी अपनी लय में नहीं दिखे. उन्होंने सोमवार को हाशिम अमला को गेंदबाजी भी की थी.

हालांकि हाशिम अमला और डेल स्टेन ने आईसीसी विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले सोमवार को यहां नेट पर पसीना बहाया. विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अपने शुरुआती दोनों मैच गंवा चुका है.

चोटिल होने के कारण स्टेन इन दोनों मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे तो वही अमला बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर नहीं उतर सके थे. बांग्लादेश से मिली हार के 24 घंटे से भी कम समय में 35 साल के स्टेन और 36 वर्षीय अमला टीम के स्पोर्ट स्टाफ के साथ यहां कड़ी धूप में मैदान पर 75 मिनट बिताया.

लंदन से दो घंटे की यात्रा कर यहां पहुंचने के बाद दोनों दिग्गज खिलाड़ी होटल से मैदान में पहुंचे. यह नेट सत्र पहले से तय नहीं था, लेकिन फिर भी अमला ने 60 मिनट तक बल्लेबाजी अभ्यास किया जबकि स्टेन ने लगभग 30 मिनट तक गेंदबाजी की. स्टेन लंबे रन अप के साथ गेंदबाजी कर रहे थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola