ePaper

चेल्सी के डिफेंडर डेविड लुइज ने विश्व कप के लिए कोहली और भारत को दी शुभकामनाएं

Updated at : 27 May 2019 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
चेल्सी के डिफेंडर डेविड लुइज ने विश्व कप के लिए कोहली और भारत को दी शुभकामनाएं

लंदन : ब्राजील के पूर्व कप्तान और चेल्सी के डिफेंडर डेविड लुइज ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान विराट कोहली को शुभकामनाएं दी. इस दिग्गज फुटबालर ने ट्विटर के जरिये दिये गये वीडियो संदेश में कोहली को ‘भाई (ब्रो)’ संबोधित करते हुए कहा कि वह आगामी विश्व कप में कोहली की टीम का […]

विज्ञापन

लंदन : ब्राजील के पूर्व कप्तान और चेल्सी के डिफेंडर डेविड लुइज ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान विराट कोहली को शुभकामनाएं दी. इस दिग्गज फुटबालर ने ट्विटर के जरिये दिये गये वीडियो संदेश में कोहली को ‘भाई (ब्रो)’ संबोधित करते हुए कहा कि वह आगामी विश्व कप में कोहली की टीम का समर्थन करेंगे.

लुइज ने कहा, ‘‘ हैलो, विराट कोहली! विश्व के लिए शुभकामनाएं भाई और भगवान आपका और अपकी टीम का भला करे. मैं आपका समर्थन करूंगा. जल्दी मिलते हैं.’ भारतीय टीम विश्व कप में सबसे बड़े दावेदारों में एक के तमगे के साथ इंग्लैंड पहुंची है.

‘मैन इन ब्लू’ को हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में छह विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. बत्तीस साल के लुइज इस सप्ताह यूरोपा लीग के फाइनल में आर्सनल के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. उन्होंने कोहली के अलावा पाकिस्तान के हरफनमौला इमाद वसीम को भी शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola