क्राइस्टचर्च आतंकी हमले के बावजूद PSL में जश्न, आलोचना के बाद पीसीबी ने दी सफाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2019 8:52 PM
कराची : पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हुए आतंकी हमले के बावजूद पीएसएल का रंगारंग समापन समारोह आयोजित करने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि आतंकवाद के कारण क्रिकेट पर रोक नहीं लगाई जा सकती. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की असंवेदनशील रवैये के कारण काफी आलोचना हो रही है […]
कराची : पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हुए आतंकी हमले के बावजूद पीएसएल का रंगारंग समापन समारोह आयोजित करने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि आतंकवाद के कारण क्रिकेट पर रोक नहीं लगाई जा सकती.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की असंवेदनशील रवैये के कारण काफी आलोचना हो रही है जिसने शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में 50 से अधिक लोगों के मारे जाने के बावजूद समारोह का आयोजन किया. मनी ने कहा , हमने एक मिनट का मौन रखा था.
कबूतर उड़ाये और डांस के कार्यक्रम कम कर दिये थे. सारे गीत पाकिस्तान के शहूर गीत थे. उन्होंने कहा कि दहशतगर्दी की सबसे ज्यादा मार पाकिस्तान पर पड़ी है और दहशतगर्दी या दहशतगर्दों की वजह से क्रिकेट पर रोक नहीं लगाई जा सकती.
उन्होंने कहा , न्यूजीलैंड के हादसे के बाद हम दुविधा में थे. लोग भूल जाते हैं कि हम भी आतंकवाद के भुक्तभोगी हैं. अब दुनिया को पता है कि चुनौतियां क्या है. पाकिस्तान की समस्यायें दूसरों से अलग नहीं है, लेकिन इसकी वजह से क्रिकेट रूक गया तो यह दहशतगर्दों की जीत होगी. खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, लेकिन खेल नहीं रुकना चाहिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










