कल से भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज, सीरीज जीतने की कोशिश करेगी टीम इंडिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2019 1:01 PM
वेलिंगटन : न्यूजीलैंड को एकदिवसीय सीरीज में 4-1 से मात देने के बाद भारतीय टीम कल से टी-20 सीरीज खेलेगी और विदेशी धरती पर जीत का नया रिकॉर्ड बनायेगी. नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिये जाने के बाद रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगे . आस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक दौरे के बाद यहां […]
वेलिंगटन : न्यूजीलैंड को एकदिवसीय सीरीज में 4-1 से मात देने के बाद भारतीय टीम कल से टी-20 सीरीज खेलेगी और विदेशी धरती पर जीत का नया रिकॉर्ड बनायेगी. नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिये जाने के बाद रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगे . आस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक दौरे के बाद यहां वनडे सीरीज 4 – 1 से जीतने वाली भारतीय टीम की नजरें पहली बार न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज जीतने पर लगी हैं . सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा ,‘‘ हम भी इंसान हैं और हमारे शरीर को भी आराम चाहिए .
ICC ODI रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर, कोहली और बुमराह टॉप पर बरकरार
हम जीत की लय कायम रखकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे .’ पिछली वनडे सीरीज के जरिये भारत को विश्व कप का टीम संयोजन तय करने में काफी मदद मिली . अभी भी कुछ जगह खाली है और टी20 सीरीज के जरिये टीम प्रबंधन तय कर लेगा कि मई से जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में भारतीय टीम में कौन- कौन होगा . युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं था और वह तीन टी20 मैचों की सीरीज में अपनी उपयोगिता साबित करके चयन का दावा पुख्ता करना चाहेगा . अनुभवी महेंद्र सिंह धौनी की टी20 टीम में वापसी हुई है जिन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर कर दिया गया था .
उन्होंने आखिरी टी20 मैच पिछले साल जुलाई में खेला था. दिनेश कार्तिक के लिए भी यह सुनहरा मौका है जिन्होंने फिनिशर के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन अंतिम एकादश में जगह पक्की नहीं कर सके हैं . अंबाती रायुडू ने पांचवें वनडे में 90 रन बनाकर अपना चयन लगभग तय कर लिया . उन्नीस बरस के शुभमान गिल ने अपनी प्रतिभा की झलक आखिरी दो वनडे में दिखाई . कोहली की गैर मौजूदगी में उन्हें फिर तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है . कृणाल पंड्या और तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल भी टीम में हैं .
धवन पिछले तीन वनडे में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और वह शानदार प्रदर्शन के साथ दौरे का अंत करना चाहेंगे . वहीं मेजबान टीम वनडे सीरीज 1 – 4 से हारने के बाद प्रतिष्ठा बचाने के इरादे से खेलेगी . उसने 2008 – 09 में यहां खेली गई टी20 सीरीज में भारत को 2 – 0 से हराया था . इसके बाद 2012 में दो मैचों की सीरीज 1 – 0 से जीती और भारत में 2017 – 18 में 1 – 2 से हार गए . वेस्टपैक स्टेडियम पर रविवार को गेंद ने शुरू में स्विंग ली थी और कीवी तेज गेंदबाज इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे. ट्रेंट बोल्ट को हालांकि इस सीरीज में आराम दिया गया है . हरफनमौला डेरिल मिशेल और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर की यह पहली सीरीज है .
जब धौनी हों विकेट के पीछे तो संभल कर रहना…
टीमें : भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एम एस धौनी, कृणाल पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, शुभमान गिल, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज.
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रासवेल, कोलिन डे ग्रांडहोमे, लोकी फर्ग्युसन, स्काट के, कोलिन मुनरो, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम सेइफर्ट, ईश सोढी, टिम साउदी, रोस टेलर, ब्लेयर टिकनर, जेम्स नीशाम .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










