कप्‍तान टिम पेन ने गेंदबाजी कोच डेविड के ‘मतभेदों'' के दावे को किया खारिज

Updated at : 04 Jan 2019 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
कप्‍तान टिम पेन ने गेंदबाजी कोच डेविड के ‘मतभेदों'' के दावे को किया खारिज

सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने गेंदबाजी कोच डेविड सेकर के दावों के विपरीत शुक्रवार को कहा कि चौथे टेस्ट के शुरूआती दिन उनके और उनके गेंदबाजों के बीच सुझावों को लेकर कोई मतभेद नहीं थे. भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 622 रन पर घोषित की थी और […]

विज्ञापन

सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने गेंदबाजी कोच डेविड सेकर के दावों के विपरीत शुक्रवार को कहा कि चौथे टेस्ट के शुरूआती दिन उनके और उनके गेंदबाजों के बीच सुझावों को लेकर कोई मतभेद नहीं थे. भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 622 रन पर घोषित की थी और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टेस्ट के बीच में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी कुछ योजनायें गलत हो गयी थीं लेकिन असहमति जैसी चिंता की कोई बात नहीं थी.

ये भी पढ़ें… मैदान पर छींटाकशी, सकारात्मक रहने में मदद करता है : ऋषभ पंत

पेन ने कहा, ‘हम हमेशा मैच के बाद चर्चा करते हैं लेकिन मतभेद हो, ऐसा नहीं है. मुझे लगता है कि हम काफी स्पष्ट थे कि हम क्या करने की कोशिश कर रहे हैं. कल दोपहर और सच कहूं तो शायद सुबह में पहले घंटे और फिर लंच के बाद पहले घंटे में, हम योजना में थोड़े गलत रहे.’

उन्होंने कहा, ‘कभी कभार यह ऐसा लग सकता है (कि ये मतभेद हों) लेकिन हम जानते हैं कि हम क्या करने की कोशिश कर रहे हैं. कभी कभार आप अपनी योजना का कार्यान्वयन नहीं कर पाते और ऐसा ही हुआ.’ जब टीम अच्छा नहीं करती है तो आलोचनाओं की उम्मीद होती ही है.

ये भी पढ़ें… शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के चयन को हास्यास्पद करार दिया

उन्होंने कहा, ‘जब आप खेल के शीर्ष स्तर पर खेल रहे होते हो और फिर आप ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पाते जैसा कि आपको करना चाहिए तो आलोचना होती ही है. हम सभी इस बात से वाकिफ हैं, हम सभी ने इसकी उम्मीद की थी और हम सभी इसके आदी भी हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola