कर्स्टन को पछाड़ कर रमन बने भारतीय महिला टीम के कोच

Updated at : 20 Dec 2018 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
कर्स्टन को पछाड़ कर रमन बने भारतीय महिला टीम के कोच

मुंबई : दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन पर तरजीह देते हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज डब्ल्यू वी रमन को गुरुवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया, जबकि चयन प्रक्रिया को लेकर प्रशासकों में आपसी मतभेद हैं. बीसीसीआई के सूत्र ने यह जानकारी दी. रमन (53 वर्ष) इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट […]

विज्ञापन

मुंबई : दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन पर तरजीह देते हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज डब्ल्यू वी रमन को गुरुवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया, जबकि चयन प्रक्रिया को लेकर प्रशासकों में आपसी मतभेद हैं.

बीसीसीआई के सूत्र ने यह जानकारी दी. रमन (53 वर्ष) इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं. अधिकारी ने कहा, कर्स्टन बीसीसीआई की तदर्थ चयन समिति की पहली पसंद थे, लेकिन रमन को यह पद मिला क्योंकि कर्स्टन आईपीएल फ्रेंचाइजी रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के साथ अपना पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें…

विराट कोहली आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में टॉप पर बरकरार, पंत और बुमराह कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

चयन समिति में पूर्व कप्तान कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और एस रंगास्वामी शामिल हैं. विश्वस्त सूत्र ने कहा कि पैनल ने बोर्ड को तीन नाम -कर्स्टन, रमन और वेंकटेश प्रसाद- की सिफारिश की, लेकिन बीसीसीआई ने पद के लिये रमन को चुना. यह नियुक्ति प्रशासकों की समिति (सीओए) के मुद्दें पर विभाजित विचारों के बावजूद की गयी जिसमें डायना एडुल्जी ने चेयरमैन विनोद राय को चयन प्रक्रिया रोकने को कहा था.

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने भी प्रक्रिया पर सवाल उठाये और कहा कि इसे राय की मंजूरी मिली थी, एडुल्जी की नहीं. रमन ने देश के लिये 11 टेस्ट और 27 वनडे खेले हैं और इस समय वह देश के सबसे योग्य कोचों में से एक हैं. वह तमिलनाडु और बंगाल जैसी बड़ी रणजी ट्रॉफी टीम को कोचिंग दे चुके हैं और भारत अंडर-19 टीम के साथ भी काम कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ें…

….जब कप्तान कोहली और कोच शास्त्री पर भड़के सुनील गावस्कर

उन्हें 1992-93 दौरे के दौरान दक्षिण अफ्रीका में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय के रूप में भी याद किया जाता है. कर्स्टन, रमन और प्रसाद के अलावा 28 आवेदकों में से जिन अन्य उम्मीदवारों को गुरूवार को साक्षात्कार के लिये छांटा गया था, उनमें मनोज प्रभाकर, ट्रेंट जानस्टन, दिमित्री मास्करेन्हास, ब्रैंड हॉग और कल्पना वेकंटाचर शामिल थे. इन तीन से मिलकर साक्षात्कार किया गया जबकि कर्स्टन सहित पांच अन्य से स्काइपी पर और एक से फोन पर इंटरव्यू लिया गया.

भारत की पुरुष टीम को 2011 विश्व कप में खिताब दिलाने वाले कर्स्टन इन सभी में पहली पसंद थे. बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, तरजीह के क्रम में वह शीर्ष पर थे लेकिन वह रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को नहीं छोड़ना चाहते थे. रमन अच्छी पसंद हैं क्योंकि टीम को इस समय बल्लेबाजी कोच की जरूरत है. प्रसाद इस क्रम में तीसरे नंबर पर थे.

इसे भी पढ़ें…

ये हैं आइपीएल 2019 की धौनी सेना, जानें किस टीम ने नीलामी में खरीदे कौन खिलाड़ी

कर्स्टन 2008 से 2011 तक तीन वर्षों के लिये भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे थे. इसके बाद उन्होंने 2011 से 2013 तक दक्षिण अफ्रीका को कोचिंग दी. वह इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के मुख्य कोच हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola