Chess Olympiad 2024 : शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल, पीएम मोदी ने जमकर की तारीफ

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Sep 2024 9:13 AM

विज्ञापन

Chess Olympiad 2024

Chess Olympiad 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शतरंज ओलंपियाड में जीत भारतीय खेल जगत का नया अध्याय है. जानें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर क्या लिखा

विज्ञापन

Chess Olympiad 2024: शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल भारत ने जीता है जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी खुश है. उन्होंने शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतने पर पुरुष एवं महिला शतरंज टीम की सोमवार को सराहना करते हुए कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारत की खेल यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ती है.

भारतीय पुरुष टीम ने बुडापेस्ट में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को स्लोवेनिया को हराकर ओपन वर्ग में पहली बार पहला स्थान हासिल किया जबकि महिला टीम ने अजरबेजान को मात देकर यह उपलब्धि हासिल की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा-भारत की ऐतिहासिक जीत, हमारी शतरंज टीम ने 45वें एफआईडीई शतरंज ओलंपियाड में जीत हासिल की. भारत ने शतरंज ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है.

प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी अभूतपूर्व पुरुष एवं महिला शतरंज टीम को बधाई. यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारतीय खेल जगत में एक नया अध्याय जोड़ती है. मेरी कामना है कि यह सफलता शतरंज प्रेमियों की पीढ़ियों को इस खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी.

भारतीय पुरुष टीम ने बुडापेस्ट में संपन्न हुए शतरंज ओलंपियाड के 45वें संस्करण के 11वें और अंतिम दौर में स्लोवेनिया को 3.5-0.5 से हराया, जबकि उनकी महिला समकक्षों ने भी अजरबैजान को इसी अंतर से हराया. शतरंज ओलंपियाड के एक ही संस्करण में केवल चीन और तत्कालीन सोवियत संघ ने पुरुष और महिला दोनों वर्ग में गोल्ड मेडल जीते थे.

Read Also : Ravichandran Ashwin: 38 के अश्विन ने 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, माकंड़, कुंबले जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

भारतीय पुरुषों ने इससे पहले टूर्नामेंट में 2014 और 2022 में कांस्य पदक जीते थे, जबकि महिलाओं ने चेन्नई में आयोजित 2022 के संस्करण में कांस्य पदक जीता था.
(इनपुट पीअीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola