Ravichandran Ashwin: 38 के अश्विन ने 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, माकंड़, कुंबले जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Updated:
विज्ञापन
IND vs AUS: Ravichandran Ashwin

IND vs AUS: Ravichandran Ashwin and Ravindra Jadeja

Ravichandran Ashwin: भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 280 रन से हरा दिया. भारत की जीत में आर अश्विन की बड़ी भूमिका रही.

विज्ञापन

Ravichandran Ashwin: भारत के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत में बल्ले और गेंद से बड़ी भूमिका निभाई. अश्विन ने पहली पारी में 133 गेंदों का सामना किया, जिसमें 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 113 रनों की शतकीय पारी खेली. फिर दूसरी पारी में 21 ओवर की गेंदबाजी में 88 रन देकर बांग्लादेश के 6 खिलाड़ियों को आउट किया. अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में ऐसा अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिससे कई दिग्गज पीछे छूट गए हैं. उन्होंने वीनू माकंड़ का 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

टेस्ट की एक पारी में शतक और 5 या उससे अधिक विकेट लेने वाले अश्विन बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आर अश्विन ने शतक और 6 विकेट लेकर इतिहास रच डाला. उन्होंने भारतीय दिग्गज खिलाड़ी वीनू माकंड़ के 72 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया और ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए. माकंड़ ने 19 जून 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 184 रनों की पारी खेली थी और 196 रन देकर 5 विकेट भी चटकाए थे. जिस समय माकंड़ ने ऐसा कारनामा किया था, उस समय उनकी उम्र 35 साल दो महीने और 7 दिन की थी. जबकि अश्विन ने जब यह कारनामा किया है, तब उनकी उम्र 38 साल और दो दिन की है.

टेस्ट में शतक और पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

वीनू माकंड़ (35 साल, दो महीने और 7 दिन) – इंग्लैंड के खिलाफ 19 जून 1952 – 184 रन और 5 विकेट.
पॉली उमरीगर (35 साल और 7 दिन) – वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 अप्रैल 1962 में नाबाद 172 रन और 5 विकेट.
आर अश्विन – वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 नवंबर 2011 को 103 रन और 5 विकेट.
आर अश्विन – वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 जुलाई 2016 को 113 रन और 7 विकेट.
आर अश्विन – इंग्लैंड के खिलाफ 13 फरवरी 2021 को 106 रन और 5 विकेट.
रविंद्र जडेजा – श्रीलंका के खिलाफ 4 मार्च 2022 को नाबाद 175 रन और 5 विकेट.
रविंद्र जडेजा – इंग्लैंड के खिलाफ 22 फरवरी 2024 को 112 रन और 5 विकेट.

टेस्ट की चौथी पारी में अश्विन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

टेस्ट क्रिकेट में आर अश्विन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है. चौथी पारी में अश्विन ने चौथी पारी में सबसे अधिक 99 विकेट ले चुके हैं. उन्होंने अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा. कुंबले ने चौथी पारी में कुल 94 विकेट लिए हैं. जबकि बिशन सिंह बेदी ने 60 और इशांत शर्मा, रविंद्र जडेजा 54 विकेट ले चुके हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola