सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी: बिहार ने नागालैंड को 68 रन से हराया, अपूर्वा कुमारी ने जड़ा अर्धशतक

Updated:
विज्ञापन

बिहार सीनियर महिला टीम. फोटो—एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी प्लेट प्रतियोगिता में बिहार महिला क्रिकेट टीम ने नागालैंड को 68 रन से शिकस्त दी. अपूर्वा कुमारी और वैदही के नाबाद अर्धशतकों की मदद से बिहार ने 142 रन बनाए. जवाब में नागालैंड की टीम 74 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

Bihar W vs Nagaland W: बिहार महिला क्रिकेट टीम ने सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी प्लेट प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की है. सोमवार, 2 नवंबर 2026 को सोविमा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में बिहार ने नागालैंड को 68 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने एक विकेट पर 142 रन बनाए. जवाब में नागालैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर केवल 74 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

अपूर्वा और वैदही के अर्धशतकों से बिहार ने बनाए 142 रन

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम को प्रगति सिंह ने 27 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी. इसके बाद अपूर्वा कुमारी और वैदही ने मोर्चा संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

अपूर्वा कुमारी ने 50 गेंदों में छह चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए. वहीं, वैदही ने 39 गेंदों पर सात चौके लगाते हुए नाबाद 50 रन की पारी खेली. दोनों के बीच हुई शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बिहार ने 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा बने टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज, ईशान किशन तीसरे पर खिसके, देखें पूरी लिस्ट

बिहार की गेंदबाजी के सामने नागालैंड की टीम पस्त

143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागालैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. बिहार के गेंदबाजों ने शुरू से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा. नागालैंड की बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करती रहीं और पूरी पारी में आठ विकेट गंवाकर 74 रन ही बना सकीं.

बिहार की ओर से आर्य सेठ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. नूतन कुमारी, तेजस्वी और अपूर्वा कुमारी को एक-एक सफलता मिली. इस तरह बिहार ने मुकाबला 68 रन से अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें: BIH vs GOA: गोवा के खिलाफ बिहार के दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, पहले ही दिन वासुदेव ने झटके 2 विकेट

नूतन कुमारी ने किया सीनियर टी-20 टीम में डेब्यू

इस मुकाबले में बिहार की महिला क्रिकेटर नूतन कुमारी ने सीनियर महिला टी-20 टीम के लिए अपना पदार्पण किया. नागालैंड के खिलाफ यह मैच उनके क्रिकेट करियर के लिए खास रहा. उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में एक विकेट भी हासिल किया.

अपूर्वा कुमारी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार

बिहार की जीत में अपूर्वा कुमारी का अहम योगदान रहा. उन्होंने बल्ले से नाबाद 54 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया. उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. बिहार की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में अच्छा तालमेल दिखाते हुए प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की.

ये भी पढ़ें: Goa vs Bihar Ranji Match Highlights: पहले दिन का खेल खत्म होंने तक गोवा ने बनाए 288 रन, स्नेहल कौठंकर ने ठोका शतक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन