बाबर आजम का कथित निजी वीडियो और व्हाट्सएप चैट ऑनलाइन लीक, जानें क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम एक और विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं. कथित तौर पर उनका निजी वीडियो, व्हाट्सएप चैट और ऑडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर इसके लीक होने के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है. हालांकि कुछ फैंस उनके समर्थन में भी आये हैं और इसे झूठा बता रहे हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम अपने हालिया प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा का केंद्र रहे हैं. उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं. इस बीच एक और कारण से वह चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर कथित तौर पर बाबर आजम के कुछ निजी वीडियो, व्हाट्सएप चैट और ऑडियो शेयर किये जा रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि एक और पाकिस्तान क्रिकेटर की प्रेमिका से बाबर के संबंध हैं.
सोशल मीडिया पर कथित रूप से बाबर आजम के निजी वीडियो, चैट और ऑडियो वायरल होने के बाद कई क्रिकेट प्रशंसकों ने स्टार बल्लेबाज की आलोचना की है. लेकिन, कुछ ऐसे भी हैं जो पाकिस्तान टीम के कप्तान के बचाव में कूद पड़े हैं. सोशल मीडिया पर डाली गयी सामग्री में दावा किया जा रहा है कि बाबर ने एक और पाकिस्तानी क्रिकेट को टीम में मौका देने का झांसा देकर उनकी प्रेमिका से संबंध बनाये हैं.
बाबर आजम या फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि, सोमवार की रात बाबर ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि खुश होने के लिए ज्यादा समय नहीं लगता. यह पहली बार नहीं है कि बाबर आजम इस तरह के विवादों में फंसे हैं. 2020 में एक महिला ने दावा किया था कि पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उससे शादी का वादा किया था और उसे गर्भवती कर दिया था.
Also Read: रमीज राजा को पीसीबी से हटाये जाने पर कप्तान बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी, शाहीद अफरीदी पर भी कह दी बड़ी बात
महिला ने उस समय आरोप लगाया था कि बाबर और वह स्कूल फ्रेंड थे. 2010 में बाबर ने महिला को प्रपोज किया था और दानों शादी करना चाहते थे. उसके बाद बाबर ने शादी से मना कर दिया. महिला ने बाबर पर शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया था और दावा किया था कि बाबर से संबंध बनाने के बाद वह गर्भवती भी हो गयी थी. हालांकि बाद में उस महिला ने अपने सारे आरोप वापस ले लिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




