वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने पर दिग्गजों की असहमति, सामने आई ये बड़ी वजह

Published by : Ritu Raj Updated At : 29 May 2026 9:13 AM

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी, आकाश चोपड़ा और प्रज्ञान ओझा

Aakash Chopra on Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी की इस वक्त हर तरफ चर्चा है. उनके शानदार प्रदर्शन को देखकर फैंस और कई दिग्गज उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया की जर्सी में देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

Aakash Chopra on Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है, जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम में शामिल करने की मांग लगातार ज़ोर पकड़ रही है। हालांकि, पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा इस जल्दबाज़ी के पक्ष में नज़र नहीं आ रहे हैं। इस मुद्दे पर उनकी राय बाकी लोगों से थोड़ी अलग है.

वैभव को लेकर आकाश ने क्या कहा

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग तेज़ हो गई है. इस पर बात करते हुए क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगले टी20 वर्ल्ड कप में अभी दो साल का समय है, जो कि काफी है. हालांकि, वह मानते हैं कि आईपीएल के फॉर्म को देखते हुए वैभव को भारतीय टीम में चुनने का विचार दिलचस्प है, क्योंकि आईपीएल देश का सबसे बड़ा टी20 टूर्नामेंट है. उन्होंने आगे कहा कि वैभव लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, इसलिए उन्हें गंभीरता से लेना होगा क्योंकि यह बच्चा वाकई बेहद स्पेशल है.

टॉपर को हटाकर वैभव को जगह देना गलत

वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने की जल्दबाज़ी पर रोक लगाते हुए आकाश चोपड़ा ने अपना पक्ष सामने रखा है. उनका मानना है कि मौजूदा ओपनर्स के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए वैभव के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं होगा. चोपड़ा ने कहा कि सिर्फ बदलाव के लिए टीम में बदलाव नहीं किया जाता; किसी को बाहर करने के लिए उसका फ्लॉप होना ज़रूरी है. उन्होंने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का उदाहरण देते हुए उन्हें टीम का ‘टॉपर’ बताया और कहा कि बाहर किसी के रन बनाने से इन्हें नहीं हटाया जा सकता. चोपड़ा ने चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि अगर आज ऐसा किया गया, तो भविष्य में जब वैभव का खराब दौर आएगा, तब उनके साथ भी यही न्याय होगा और किसी नए खिलाड़ी के लिए उन्हें बाहर कर दिया जाएगा.

वैभव अभी सिर्फ 15 साल का बच्चा है

वैभव सूर्यवंशी को लेकर चयनकर्ताओं पर बनने वाले दबाव को लेकर भी आकाश चोपड़ा ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि इस वक्त सिलेक्टर्स (अजीत अगरकर, आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा) पर निश्चित रूप से दबाव होगा. लेकिन उन्हें इस दबाव से ऊपर उठकर वही फैसला लेना चाहिए जो भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए सबसे बेहतर हो. चोपड़ा ने आगे कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि चयनकर्ता सही फैसला लेंगे. वैभव की उम्र का जिक्र करते हुए उन्होंने साफ किया कि उनका इंडिया डेब्यू कल ही होना जरूरी नहीं है, इसके लिए इंतजार किया जा सकता है. वह अभी सिर्फ 15 साल के हैं, इसलिए किसी भी तरह की हड़बड़ी दिखाने की कोई ज़रूरत नहीं है.

वैभव सूर्यवंशी ‘इंडिया ए’ टीम में शामिल

आईपीएल के इस सीज़न में ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे वैभव सूर्यवंशी का जलवा अब इंटरनेशनल लेवल पर भी दिखने के लिए तैयार है. वैभव ने इस सीज़न खेले 15 मैचों में 45.33 की औसत और 242.85 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 680 रन कूट दिए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 55 चौके और टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा 65 छक्के निकले हैं. उनके इसी धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए ‘इंडिया ए’ स्क्वॉड में शामिल किया गया है, जहाँ तीसरी टीम अफगानिस्तान होगी. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इस टीम में रियान पराग उपकप्तानी की ज़िम्मेदारी संभालेंगे. जबकि प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य जैसे युवा इन-फॉर्म बल्लेबाज़ों को भी टीम में जगह दी गई है.

यह भी पढ़े- IPL 2026 में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, गेंदबाजी में विदेशी आगे

विज्ञापन
Ritu Raj

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola