चाईबासा में नक्सलियों के IED ब्लास्ट से फिर CRPF जवान जख्मी, मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के लिए चल रहा ऑपरेशन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Feb 2023 10:25 AM
बीते 11 जनवरी से जिला पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर व सीआरपीएफ बटालियन के जवान संयुक्त अभियान चला रहे हैं. अभियान के दौरान घटना घटी है.
एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा को घेरकर 26 दिनों से चल रहे ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर आइइडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल संजीव कुमार घायल हो गये. घटना मंगलवार अपराह्न करीब 12.30 बजे गोइलकेरा के हाथीबुरु गांव के पास जंगल की है. सीआरपीएफ 60 बटालियन के संजीव कुमार को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया.
इसके बाद खेलगांव स्टेडियम से उन्हें एंबुलेंस के जरिये ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मेडिका में इलाज के लिए भरती कराया गया है. चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल दा, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया व अश्विन भ्रमणशील हैं.
इसकी जानकारी पर बीते 11 जनवरी से जिला पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर व सीआरपीएफ बटालियन के जवान संयुक्त अभियान चला रहे हैं. अभियान के दौरान घटना घटी है.
नक्सलियों ने कोल्हान वन क्षेत्र के टोंटो व गोइलकेरा सीमा क्षेत्र में शरण ले रखा है. सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने जंगल में हर 15- 20 मीटर पर आइइडी बिछा रखा है. इसकी चपेट में आकर अबतक 13 जवान जख्मी हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










