ePaper

Jharkhand News: झारखंड के सरकारी स्कूल के शिक्षक को कालिख पोत पहनायी जूते की माला, ये है गंभीर आरोप

Updated at : 29 Sep 2022 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: झारखंड के सरकारी स्कूल के शिक्षक को कालिख पोत पहनायी जूते की माला, ये है गंभीर आरोप

पश्चिमी सिंहभूम के गुवा की बड़ाजामदा बस्ती के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक द्वारा छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ यौन शोषण करने के खिलाफ महिलाओं ने गुरुवार को बैठक की. इसके बाद आरोपी शिक्षक प्रेम कुमार पोद्दार को स्कूल से निकालकर कालिख पोतकर जूतों की माला पहनायी.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा की बड़ाजामदा बस्ती के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक द्वारा स्कूल की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ यौन शोषण करने के खिलाफ महिलाओं ने गुरुवार को बैठक की. इसके बाद आरोपी शिक्षक प्रेम कुमार पोद्दार को स्कूल से निकालकर जूतों की माला पहनायी. मुंह में कालिख पोतकर आरोपी शिक्षक को पूरी बस्ती में घुमाया गया. इस दौरान महिलाएं उसे पैदल ही बड़ाजामदा अस्पताल होते हुए बड़ाजामदा मुख्य सड़क से रेलवे स्टेशन तक ले गयीं. इसी बीच बड़ाजामदा थाना पुलिस आरोपी शिक्षक को गाड़ी पर बिठा कर थाने ले आई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जांच के बाद शिक्षक को भेजा जायेगा जेल

पश्चिमी सिंहभूम में नाराज महिलाओं ने बड़ाजामदा थाना का घेराव कर दिया. इसके साथ ही कहा कि जब तक आरोपी शिक्षक प्रेम कुमार पोद्दार को जेल नहीं भेजा जाएगा, तब तक हम लोग वापस घर नहीं जाएंगे. इस संबंध में बड़ाजामदा थाना प्रभारी वासुदेव टोप्पो ने कहा कि महिलाओं ने एक दिन पूर्व शिक्षक की करतूतों की लिखित शिकायत उपायुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, किरीबुरू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व बड़ाजामदा थाना से की थी. लिहाजा मामले की जांच चल रही है. जांच के बाद आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया जायेगा.

Also Read: Jharkhand Crime News: झारखंड के कोडरमा में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, एक आरोपी हुआ फरार

महिलाओं ने किया थाने का घेराव

आक्रोशित महिलाओं द्वारा थाना घेराव की जानकारी मिलते ही किरीबुरू इंस्पेक्टर वीरेंद्र एक्का मौके पर पहुंचे और इस पूरे मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं. वे शाम 4 बजे तक थाने के पास डटी हुयी थीं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read: Jharkhand Crime News: झारखंड में प्रेम प्रसंग में हत्या, गर्भवती प्रेमिका को गला दबाकर मार डाला

रिपोर्ट : सुनील सिन्हा, चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola