ePaper

झारखंड: सिमडेगा एसपी सौरभ कुमार ने 16 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 24 Sep 2023 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: सिमडेगा एसपी सौरभ कुमार ने 16 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

सिमडेगा के एसपी सौरभ कुमार द्वारा पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक धीरज विश्वकर्मा को बानो थाना, सहायक अवर निरीक्षक शंकर बखला को बानो थाना, सहायक अवर निरीक्षक अक्ष्यवर राम को बानो थाना, सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह को पुलिस केंद्र सिमडेगा स्थानांतरित किया गया है.

विज्ञापन

सिमडेगा, रविकांत साहू: झारखंड के सिमडेगा जिले के एसपी सौरभ कुमार ने 16 पुलिस पदाधिकारियों को रविवार को स्थानांतरित किया है. एसपी सौरभ कुमार ने स्थानांतरित किए गए पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नवपदस्थापित थानों में योगदान देने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि पुलिस अवर निरीक्षकों व सहायक अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है.

इन पुलिस पदाधिकारियों को किया स्थानांतरित

सिमडेगा के एसपी सौरभ कुमार द्वारा पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. स्थानांतरित किए गए पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नवपदस्थापित थानों में योगदान देने का निर्देश दिया है. एसपी ने पुलिस अवर निरीक्षकों व सहायक अवर निरीक्षकों का तबादला किया है. पुलिस अवर निरीक्षक धीरज विश्वकर्मा को बानो थाना, सहायक अवर निरीक्षक शंकर बखला को बानो थाना, सहायक अवर निरीक्षक अक्ष्यवर राम को बानो थाना, सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह को पुलिस केंद्र सिमडेगा, सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार राम को जलडेगा थाना स्थानांतरित किया गया है.

Also Read: PHOTOS: रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, क्या बोले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन?

इन पुलिस पदाधिकारियों को किया गया स्थानांतरित

सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार राय को जलडेगा थाना, सहायक अवर निरीक्षक शिवचरण उरांव को विशेष कोषांग सिमडेगा, पुलिस अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह को सिमडेगा थाना, पुलिस अवर निरीक्षक विनोद उरांव को सिमडेगा थाना, महिला पुलिस अवर निरीक्षक मनीता कुमारी को साइबर सेल सिमडेगा, पुलिस अवर निरीक्षक इमरान अहमद खान को पीसीआर सिमडेगा, पुलिस अवर निरीक्षक बाबूलाल यादव को पीसीआर सिमडेगा में स्थानांतरित किया गया है.

Also Read: झारखंड: कुड़मी एसटी नहीं थे, प्रमाण है तो हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में जाएं, जमशेदपुर में बोले सालखन मुर्मू

इन्हें यहां किया गया ट्रांसफर

पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कोईरी को पीसीआर सिमडेगा, सहायक अवर निरीक्षक ब्रह्मदेव यादव को न्यायिक पदाधिकारी के आवासीय कॉलोनी में, पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार झा को ठेठईटांगर थाना तथा सहायक अवर निरीक्षक सुखदेव हेंब्रम को दिवा कार्यालय सिमडेगा में पदस्थापित किया गया है.

Also Read: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 81.92 किमी लंबी नौ सड़कों का करेंगे जीर्णोद्धार

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola