कूचबिहार में तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़, ममता बनर्जी का पोस्टर फाड़कर लगा दी आग
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Jan 2021 4:41 PM
विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है. कूचबिहार जिले में रात के अंधेरे में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ एवं पार्टी सुप्रीमो तथा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बैनर, पार्टी के झंडे फाड़कर उसमें आग लगाने का मामला सामने आया है.
कूचबिहार : विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है. कूचबिहार जिले में रात के अंधेरे में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ एवं पार्टी सुप्रीमो तथा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बैनर, पार्टी के झंडे फाड़कर उसमें आग लगाने का मामला सामने आया है.
कूचबिहार जिला के तूफानगंज स्थित पार्टी कार्यालय में इस घटना के बाद शनिवार सुबह से इलाके में भारी तनाव देखा जा रहा है. तृणमूल नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की. तृणमूल समर्थकों ने 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर यातायात ठप कर दिया.
जानकारी के अनुसार, तूफानगंज एक नंबर ब्लॉक के चीलाखाना दो नंबर ग्राम पंचायत के कालीबाड़ी इलाके में तृणमूल कॉग्रेस के पार्टी कार्यालय में शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ की. शनिवार सुबह समर्थक जब पार्टी कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर व पार्टी के झंडे को फाड़कर उसे जला दिया गया है.
Also Read: TMC में सेंधमारी के लिए चार्टर्ड प्लेन पॉलिटिक्स, आज BJP में शामिल होंगे ममता के कई विधायक
पार्टी कार्यालय के अंदर सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे. पार्टी कार्यालय की ऐसी हालत देखकर तृणमूल समर्थक भड़क उठे. इसका विरोध करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. पुलिस को जैसे ही राजमार्ग जाम होने की खबर मिली, अधिकारी दल-बल के साथ वहां पहुंचे. तृणमूल समर्थकों ने घटना के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया.
वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी इस तरह की राजनीति में विश्वास नहीं करती है. भाजपा ने इसे भाजपा को बदनाम के साजिश करार दिया. कहा कि तृणमूल कांग्रेस आसन्न विधानसभा चुनाव में अपनी हार पक्की होती देख, इस तरह के आरोप भाजपा पर लगा रही है.
Also Read: राजनेता बनने के लिए ममता बनर्जी के करीबी पुलिस कमिश्नर हुमायूं कबीर ने दिया इस्तीफा
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










