ePaper

कोरोना वायरस की चपेट में आये बीएसएफ के इंस्पेक्टर, कमांडेंट अस्पताल में थे कार्यरत

Updated at : 31 May 2020 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस की चपेट में आये बीएसएफ के इंस्पेक्टर, कमांडेंट अस्पताल में थे कार्यरत

सिलीगुड़ी : कोरोना वायरस के संक्रमण ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक इंस्पेक्टर को अपनी चपेट में ले लिया है. रविवार को जहां बीएसएफ के एक इंस्पेक्टर में कोरोना वायरस मिलने की पुष्टि की गयी. आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त खबर के अनुसार 50 वर्षीय इंस्पेक्टर मेडिकल संलग्न कदमतला स्थित बीएसएफ के उत्तर बंगाल सीमांत मुख्यालय के कमांडेंट अस्पताल में कार्यरत हैं.

Also Read: विधायक अंबा प्रसाद के सामने उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, जनसभा में सैकड़ों लोग हुए शामिल

बीएसएफ उत्तर बंगाल सीमांत मुख्यालय के डीआईजी आरआर शर्मा ने स्वयं उक्त इंस्पेक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है. ज्ञात हो कि कोरोना के खतरे को भांपते हुए सीमा सुरक्षा बल ने कदमतला स्थित उत्तर बंगाल मुख्यालय के कमांडेंट अस्पताल में 100 बेड का कोरेंटिन सेंटर भी तैयार किया गया है. कोरोना पॉजिटिव बीएसएफ इंस्पेक्टर उसी कोरेंटिन सेंटर के इंचार्ज हैं.

उनका दूसरे राज्य से कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है. उस कोरेंटिन सेंटर में बाहर से आने वाले जवानों की देखरेख से लेकर खाना पहुंचाने तक की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर पर थी. बीएसएफ इंस्पेक्टर के संपर्क में कितने लोग आये हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है. इस संबंध में बीएसएफ के डीआईजी आरआर शर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर में कोरोना का कोई लक्षण नहीं था. दूसरे राज्यों से उनका कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है.

उन्होंने बताया कि कोरेंटिन सेंटर में बाहर से आने वाले जवानों की देखरेख कर रहे थे. पिछले कुछ दिनों से वह गले में खरास महसूस कर रहे थे. हाल ही में कमांडेंट अस्पताल में उन्होंने अपनी जांच करायी थी. रविवार दोपहर उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है. उन्होंने बताया कि फिलहाल कमांडेंट अस्पताल में ही उनका इलाज चल रहा है.

Posted By: Amlesh Nandan Sinha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola