ePaper

झारखंड में एकलव्य विद्यालयों की आधारशिला रखेंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित

Updated at : 01 Jul 2021 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में एकलव्य विद्यालयों की आधारशिला रखेंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित

Jharkhand News, सरायकेला न्यूज (शचिंद्र कुमार दास) : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखेंगे. इसकी शुरुआत वे आगामी तीन एवं चार जुलाई को पश्चिम एवं पूर्वी सिंहभूम से करेंगे. श्री मुंडा तीन जुलाई को सरायकेला खरसावां के राजनगर प्रखंड के खैरबानी में सुबह 11 बजे आधारशिला रखेंगे. उसी दिन अपराह्न तीन बजे हाट गम्हरिया प्रखंड के सियालजोड़ी गांव में एवं मझगांव प्रखंड के हल्दिया में अपराह्न 4 बजे एकलव्य विद्यालय की आधारशिला रखेंगे. नवोदय विद्यालय की तर्ज पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में इन्हें विकसित किया जायेगा.

विज्ञापन

चार जुलाई को पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा प्रखंड के हतीआपता गांव में अपराह्न 12.30बजे एवं धालभूमगढ़ के घोरधुआं में अपराह्न 3.30बजे एकलव्य विद्यालय की आधारशिला रखेंगे. 50% से अधिक एसटी आबादी और कम से कम 20,000 आदिवासी व्यक्तियों वाले प्रत्येक ब्लॉक में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बनेगा. आपको बता दें कि एकलव्य स्कूलों की शुरुआत 1997-98 में अनुसूचित जनजाति छात्रों (कक्षा 6 से 12 वीं) के लिए प्राथमिक से लेकर 12 वीं स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था. इसके पीछे उद्देश्य यह था कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ तक पहुंचने में सक्षम बनाया जा सके.

Also Read: Jharkhand Crime News : प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, साजिशकर्ता अब भी फरार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इसे और बेहतर बनाने के लिए 2018-19 के केंद्रीय बजट में घोषणा की कि 50% से अधिक एसटी आबादी और कम से कम 20,000 आदिवासी व्यक्तियों वाले प्रत्येक ब्लॉक में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय होगा. सरकार ने देश भर में 452 नए स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया है. नवोदय विद्यालय की तर्ज पर एकलव्य स्कूलों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जायेगा. इसके तहत राज्य में एक पहचाने गए व्यक्तिगत खेल और एक समूह के खेल के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी. खेल के लिए इन सीओई में भारतीय खेल प्राधिकरण के मानदंडों के अनुसार अत्याधुनिक प्रशिक्षण, विशेष प्रशिक्षण, बोर्डिंग और ठहरने की सुविधा, खेल किट, खेल उपकरण, प्रतियोगिता प्रदर्शन, बीमा, चिकित्सा व्यय आदि के साथ-साथ अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

Also Read: कायाकल्प पुरस्कार की घोषणा, झारखंड के इन दो जिलों का रहा बेहतर प्रदर्शन

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola