सरायकेला-खरसावां : कुचाई में झामुमो महिला मोर्चा प्रखंड समिति का पुनर्गठन, संगठन को मजबूत करने पर जोर
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 10 Jan 2024 7:09 PM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार चहुंमुखी विकास कर रही है. जन समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर हो रहा है. सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम चल रहा है.
खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई के आम बागान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक हुई. बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि महिला मोर्चा झामुमो संगठन का महत्वपूर्ण विंग है. प्रखंड में महिला मोर्चा को सशक्त बनाते हुए महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ साथ पार्टी के नीति-सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की. कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ें. गागराई ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखा जायेगा. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के हित में लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से 2024 में होने वाले लोस व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें.
विधायक ने चार साल में झारखंड में हुए विकास कार्यों पर भी चर्चा की. कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार चहुंमुखी विकास कर रही है. जन समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर हो रहा है. सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम चल रहा है. इस दौरान मुख्य रूप से पार्वती गागराई, संध्या महतो, मुखिया सतरी सांगा, रेखामनी उरांव, करम सिंह मुंडा, दशरथ उरांव, भोज सांगा, बीस सूत्री अध्यक्ष राम सोय, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, जिप सदस्य काली चरण बानरा, अमर सिंह हांसदा, मुन्ना सोय, घनश्याम सोय, राहुल सोय आदि उपस्थित थे.
Also Read: झामुमो के किले को गिराना भाजपा के लिए होगी चुनौती, जानें सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का लेखा-जोखा
बैठक में सर्वसम्मति से झामुमो महिला मोर्चा प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से लालमुनी सामड़ को अध्यक्ष, रूपकला कुमारी, मनीषा मुंडा व पालो हाईबुरु को उपाध्यक्ष, सविता महतो को सचिव, मुखिया सरस्वती मिंज व दनमनी सोय को संगठन सचिव, मरियम सांगा को संयुक्त सचिव, गीता बानरा को कोषाध्यक्ष चुना गया. कार्यकारिणी सदस्यों में उषा मुंडा, रासमनी सोय, सनोका कुमारी, कुमारी विशेश्वरी सिंह मुंडा, मंगला देवी, मंगला मुंडा, गुरुवारी भूमिज, नामसी सामड़, काजल किरण हेंब्रम, सुनीता सामड़ व रश्मि सोय को रखा गया है.
बैठक में झामुमो महिला मोर्चा के पंचायत पदाधिकारियों की भी घोषणा की गयी. रुगुडीह पंचायत के लिए सोनामुनी मुंडा को अध्यक्ष, चांदमनी सोय को सचिव व तारामनी मुंडा को कोषाध्यक्ष, बारुहातु पंचायत के लिए चांदमुनी मुंडा को अध्यक्ष व कैरी सोय को सचिव, छोटा सेगोई पंचायत के लिए रंगामुनी मुंडा को अध्यक्ष व नीलम कुमारी को सचिव, मरांगहातु पंचायत के लिए सुबानी सोय को अध्यक्ष व मंजु बांकिरा को सचिव, अरुवां पंचायत के लिये बंधन सरदार को अध्यक्ष व शीला मिंज को सचिव, तिलोपदा पंचायत के लिए सीता सोय को अध्यक्ष, सपानी बानरा को सचिव व बसंती सुंडी को कोषाध्यक्ष, पोंडाकाटा पंचायत के लिए जोबना हेम्ब्रम को अध्यक्ष व रोलाहातु पंचायत के लिए मेरी मुक्ता एंगा पुरती को अध्यक्ष चुना गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










