सरायकेला में मनसा पूजा पर निया माड़ा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन, आग के अंगारों पर भक्त चले नंगे पांव
लोगों की मानें तो मन व आत्मा की शांति के लिए शरीर को कष्ट देने से हठ भक्तों को सुकून मिलता है. इसे वो भगवान की महिमा मानते हैं.
शचिंद्र कुमार दाश, खरसावां:
खरसावां के लोसोदिकी गांव में मां मनसा की पूजा विधि विधान के साथ किया गया. वर्षो से चली आ रही परंपरा के अनुसार निया माड़ा धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया. निया माड़ा में भक्तों ने उपवास व व्रत रखकर जलते आग के अंगारों पर नंगे पांव चले. मनसा देवी से मांगी गयी मन्नतें पूरी होने की खुशी में ये परंपरा किया जाता रहा है. ढोल व नगाड़े की थाप पर आग के जलते शोलों पर चलने वालों में महिला, बुजुर्ग समेत कई लोग शामिल हुए. कई महिलाएं ने अपनी गोद में बच्चे को लेकर आग पर चली.
Also Read: सरायकेला में महिलाओं ने किया सिंदूर खेला, जानें क्या है इस परंपरा को करने के पीछे की मान्यता
सभी भक्तों ने अपने शरीर को कष्ट देकर अपने आराध्य देवी मां मनसा से किया वायदा पूरा किया. लोगों की मानें तो मन व आत्मा की शांति के लिए शरीर को कष्ट देने से हठ भक्तों को सुकून मिलता है. इसे वो भगवान की महिमा मानते हैं. उनका कहना है कि आग में चलने के बावजूद आज तक किसी भक्त को साधारण सेप्टीक जैसी बीमारी भी नहीं हुई. न ही कभी उनके पैर में छाले पड़े. हठ भक्ति की इस दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई भी पूरे परिवार के साथ शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










