Jharkhand News : झारखंड में रिवॉल्वर से खुद को गोली मारने वाले डॉ अमित कुमार की मौत, टीएमएच में चल रहा था इलाज

Updated:
विज्ञापन

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप निवासी डॉक्टर अमित कुमार ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी. ये घटना गुरुवार सुबह घटी. इस घटना के बाद आस पास के लोगों की मदद से उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

Jharkhand News, सरायकेला न्यूज (प्रियरंजन) : झारखंड के एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर अमित कुमार की टीएमएच में इलाज के दौरान आज शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे मौत हो गई. आपको बता दें कि कल गुरुवार को डॉ अमित ने अपने घर में ही अपने भाई की सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी में गोली मार ली थी. इसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गयी थी. इस दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में डॉक्टर अमित कुमार ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी. गंभीर हालत में उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद आस पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड के जमशेदपुर में डॉ अमित कुमार ने रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, टीएमएच में भर्ती

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप निवासी डॉक्टर अमित कुमार ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी. ये घटना गुरुवार सुबह 10:30 बजे घटी. इस घटना के बाद आस पास के लोगों की मदद से उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. आपको बता दें कि डॉक्टर अमित कुमार जमीन कारोबारी स्व अरविंद सिंह के पुत्र थे.

Also Read: School Reopen : झारखंड के सरकारी स्कूलों में क्या कल से शुरू होंगी छठी से आठवीं की कक्षाएं, ये है परेशानी

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola