Jharkhand News : झारखंड के जमशेदपुर में डॉ अमित कुमार ने रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, टीएमएच में भर्ती
आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप निवासी डॉक्टर अमित कुमार ने रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. ये घटना आज गुरुवार सुबह की बताई जा रही है. इस घटना के बाद आस पास के लोगों की मदद से उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
Jharkhand News, जमशेदपुर न्यूज (प्रियरंजन) : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में डॉक्टर अमित कुमार ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है. गंभीर हालत में उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद आस पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है और मामले की जांच कर रही है. अभी तक खुद को गोली मारने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है.
आपके शहर में
आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप निवासी डॉक्टर अमित कुमार ने रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. ये घटना आज गुरुवार सुबह 10:30 बजे की बताई जा रही है. इस घटना के बाद आस पास के लोगों की मदद से उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. आपको बता दें कि डॉक्टर अमित कुमार जमीन कारोबारी स्व अरविंद सिंह के पुत्र हैं.
Also Read: Jharkhand News : झारखंड में लाठी-डंडे व तीर-धनुष से वन विभाग की टीम पर हमला, 6 वनकर्मी घायल
डॉ अमित कुमार द्वारा खुद को गोली मारने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. इस घटना के बाद आस पास के लोगों की मदद से उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए