सरायकेला में रेलवे ट्रैक के पास मिला वृद्ध व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Nov 2023 2:40 PM
ओपी थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव का चेहरा और शरीर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है. देखने से प्रतीत होता है कि ट्रेन से गिरने की वजह से इस व्यक्ति की मौत हुई है.
सरायकेला : सरायकेला जिले के आमदा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद हुआ. मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बड़ाबाम्बो व चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव देखा. इसके बाद आस-पास के इलाके मे सनसनी फैल गयी. जिसके बाद लोगों ने फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी.
Also Read: झारखंड: रेलवे ट्रैक से युवक-युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका
जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता देखते हुए तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. ओपी थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव का चेहरा और शरीर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है. देखने से प्रतीत होता है कि ट्रेन से गिरने की वजह से इस व्यक्ति की मौत हुई है. फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










