रोहतास में मिली बेहोशी की हातल में किशोरी, हाथ पर लिखा था मोबाइल नंबर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

रोहतास में बेहोशी की हातल में एक किशोरी मिली है. फिलहाल किशोरी को अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी इलाज जारी है. पुलिस के अनुसार किशोरी के होश में आने के बाद ही इसकी सच्चाई सामने आ सकती है.

विज्ञापन

रोहतास. बिहार के रोहतास जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. रोहतास नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात के गली नंबर 09 के समीप गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोरी बेहोशी की हालत में मिली है. किशोरी के हाथ पर मोबाइल नंबर लिखा हुआ था. इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है.

दो को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस इस मामले में दो किशोरों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गये लोगों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लगता है. किशोरी किस कारण से बेहोश हुई है, पुलिस इसका पता लगा रही है. बताया जा रहा है कि किशोरी के हाथ पर लिखे गए मोबाइल नंबर के आधार पर दोनों किशोरों को पुलिस ने पकड़ा है.

बेहोशी की हालत में मिली किशोरी

किशोरी बेहोशी की हालत में लेटी हुई थी. जब लोगों ने देखा कि वह बेहोश हो गई है. उसकी हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखा गया था. उसी नंबर पर जब लोगों ने बात की तो दो किशोर बाइक पर सवार होकर आए और किशोरी को उठाकर ले जाने लगे. यह मामला संदिग्ध देखकर लोगों ने दोनों किशोर को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

Also Read: गया में भीषण सड़क हादसा, गड्ढे में पलटी कार में लगी भीषण आग, पति के सामने जिंदा जल गई पत्नी
दो किशोरों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों किशोरों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बरामद किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया. पुलिस ने कहा कि किशोरी के होश में आने के बाद ही इसकी सच्चाई सामने आ सकती है. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन