रोहतास की बेटियां मैदान में बहा रही है पसीना, अग्निवीर बनने की कर रही तैयारी

Updated:
विज्ञापन

बिहार में अग्निपथ योजना को बहुत विरोध झेलना पड़ रहा है. पर रोहतास की कुछ ऐसी भी युवतियां हैं जो सुबह से शाम तक कड़ी धूप में अग्निवीर बनने के लिए पसीना बहा रहीं है.

विज्ञापन

बिहार समेत पूरे देश में ‘अग्नीपथ योजना’ के विरोध में युवाओं ने जगह जगह तोड़फोड़ की और ट्रेनों में भी आग लगाई. लेकिन रोहतास की बेटियां जज्बे और जुनून के साथ अग्निवीर बनने के लिए आगे आ रही हैं. इसके लिए यहां की बेटियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है. बड़ी बात है कि कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र माने जाने वाले पहाड़ी क्षेत्र नौहट्टा की बेटियां भी अब सेना में बहाली के लिए आगे आने लगी है.

विज्ञापन

अग्निवीर बनने के लिए उतरी मैदान में 

रोहतास की कुछ बेटियां अग्नीपथ योजना के तहत अग्निवीर बनने के लिए अभी से ही मैदान में उतर गई हैं. वे रात दिन मैदान में पसीना बहा रही है तथा कहती है कि वह देश के लिए अग्निवीर बनने को तैयार हैं. वे लोग इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. डेहरी की इन बेटियों के उत्साह से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए. कभी नक्सल क्षेत्र माने जाने वाले पहाड़ी इलाका नौहट्टा की बेटी कुमारी कुमुद गुप्ता भी अग्निपथ योजना में शामिल होने के लिए डिहरी पहुंची और तैयारी में जुट गई है.

सुबह से शाम तक कड़ी धूप में कर रहीं मेहनत 

यह युवतियां अग्निवीर बनने के लिए खुद को धूप में तपा रही हैं. चाहे लंबी कूद हो या फिर ऊंची छलांग लगानी हो, कठिन से कठिन वर्जिस करनी हो यह सब कुछ कर रही हैं. सुबह से शाम तक कड़ी धूप में जब यह छलांगे लगाती है तो तो अच्छे अच्छे लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं. इन बेटियों में अग्निवीर बनने का उमंग, जोश, और जज्बा कूट कूट कर भरा हुआ है.

Also Read: तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय से काउंसलर्स ने पूछा साथ रहना है या नहीं, 45 मिनट तक चली काउंसिलिंग
देश की सेवा करने की तमन्ना है

रोहतास की इन बेटियों में देश की सेवा करने की तमन्ना है. तैयारी कर रही इन युवतियों में ऐसी कई बेटियां हैं, जो दूसरे प्रोफेशन में है. कुछ गृहिणी भी हैं. लेकिन अब यह अग्निवीर बनने के लिए आगे आ रही हैं. कई बेटियां तो ऐसी है, जो पहले से ही पुलिस सेवा की तैयारी कर रही हैं तथा आंशिक सफलता भी पाई है. उन बेटियों के लिए ‘अग्नीपथ योजना’ वरदान बनकर आया है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola