एकादशी व्रत शुरू करने का दुर्लभ मौका! चूके तो 365 दिन करना होगा इंतजार, जानें शुभ मुहूर्त और विधि
एकादशी व्रत शुरू करने के लिए संकल्प लेती महिला (सांकेतिक तस्वीर- एआई)
Ekadashi Vrat Start: एकादशी व्रत की शुरुआत किसी भी दिन नहीं करनी चाहिए? जानिए किस तिथि से व्रत शुरू करना माना जाता है शुभ, कब है दुर्लभ मुहूर्त और क्या है इसकी सही विधि.
Ekadashi Vrat Start: सनातन धर्म में एकादशी व्रत को बेहद खास माना गया है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि विधि-विधान से एकादशी व्रत करने पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एकादशी व्रत की शुरुआत किसी भी तिथि से नहीं करनी चाहिए? शास्त्रों में इसके लिए एक खास तिथि का उल्लेख है. शुभ तिथि से व्रत शुरू करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है. कई श्रद्धालु पूरे साल पड़ने वाली सभी एकादशी का व्रत रखते हैं. अगर आप भी एकादशी व्रत शुरू करने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि इसकी शुरुआत कब करनी चाहिए, कौन सा मुहूर्त शुभ रहेगा और व्रत की सही विधि क्या है.

Ekadashi Vrat Start Date: कब से शुरू करें एकादशी व्रत?
धर्म-शास्त्रों के अनुसार, एकादशी व्रत शुरू करने के लिए कार्तिक मास बेहद शुभ है. कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी (उत्पन्ना एकादशी) से साल भर में पड़ने वाली एकादशी व्रत करने का संकल्प लेना चाहिए. यह तिथि एकादशी व्रत आरंभ करने के लिए बेहद शुभ मानी गई है. मिथिला और महावीर पंचांग के अनुसार साल 2026 में उत्पन्ना एकादशी 4 दिसंबर, शुक्रवार को पड़ रही है.
| विवरण | जानकारी |
| व्रत आरंभ करने का शुभ अवसर | उत्पन्ना एकादशी (कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी) |
| साल भर के व्रत का संकल्प | उत्पन्ना एकादशी से वर्ष भर की एकादशी का संकल्प लेना शुभ माना गया है |
| 2026 में उत्पन्ना एकादशी की तारीख | 4 दिसंबर 2026 |
| दिन | शुक्रवार |
| पंचांग संदर्भ | मिथिला और महावीर पंचांग |
Ekadashi Vrat Starting Auspicious Muhurat: एकादशी व्रत शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:31 से 05:25 बजे
- अभिजित मुहूर्त- 11:15 से 11:58 बजे
How to Start Ekadashi Vrat: कैसे शुरू करें एकादशी व्रत?
- शुभ तिथि: उत्पन्ना एकादशी (4 दिसंबर 2026, शुक्रवार) के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:31 से 05:25 बजे के बीच स्नान करके भगवान का नाम लेकर संकल्प लें.
- संकल्प-विधि: ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद पीले रंग के साफ वस्त्र पहनें. भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाकर श्रद्धापूर्वक एकादशी व्रत रखने का संकल्प लें.
- सात्विक भोजन करें: व्रत के दौरान चावल, अनाज, दाल और तामसिक भोजन से परहेज करें. फलाहार और सात्विक आहार ग्रहण करें.
- पूजा और मंत्र जाप करें: एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें. "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें और विष्णु सहस्रनाम या भगवद्गीता का पाठ करें.
- द्वादशी तिथि पर पारण करें: एकादशी व्रत का पारण अगले दिन द्वादशी तिथि में निर्धारित शुभ समय पर करें. पारण के बिना व्रत पूर्ण नहीं माना जाता है.

Why Utpanna Ekadashi Is Auspicious for Starting Ekadashi Fast: एकादशी व्रत की शुरुआत के लिए क्यों खास है 'उत्पन्ना एकादशी'
शास्त्रों के अनुसार, सतयुग में उत्पन्ना एकादशी के दिन एकादशी माता प्रकट हुईं थी. इसलिए धार्मिक दृष्टि से इसे एकादशी व्रत की शुरुआत के लिए विशेष महत्व वाला दिन माना जाता है. जो श्रद्धालु पहली बार एकादशी व्रत का संकल्प लेना चाहते हैं, वे इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करके व्रत आरंभ कर सकते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
