Tulsi Vivah 2024 Vastu Upay: तुलसी विवाह के दिन करें ये विशेष उपाय, वास्तु दोष होंगे दूर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Nov 2024 7:04 AM
Tulsi Vivah 2024 Vastu Upay
Tulsi Vivah 2024 Vastu Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से वास्तु दोष दूर हो सकते हैं, आइए जानें
Tulsi Vivah 2024 Vastu Upay: हिन्दू धर्म में तुलसी का पूजन बहुत ही पवित्र माना गया है तुलसी हमारे घर और आंगन के वास्तु दोष दूर करने में साधारण उपाय में से एक है. तुलसी को बहुत पवित्र पौधा माना गया है परिवार में नकारात्मक शक्तियां से प्रभावित है आपके घर में उन्नति नहीं हो रहा है,घर के सदस्य बीमारी से पीड़ित रह रहे है इस अवस्था में तुलसी का पौधा बहुत ही उपयोगी होता है, लेकिन तुलसी का पौधा लगते समय सही दिशा की जानकारी होना बहुत जरुरी होता है, क्योंकि तुलसी पूजन के समय तुलसी का पौधा लगा लेते है, लेकिन आपको सही जानकारी नहीं रहने के कारण कई तरह से परेशानी बढ़ जाती है. इसका परिणाम बाद में मिलता है तुलसी के पौधे से वास्तु दोष दूर होता है तथा तुलसी से स्वास्थ्य पर इसका ज्यादा प्रभाव दिखाई देता है. तुलसी विवाह के दिन तुलसी को लेकर कुछ उपाय बता रहे है जिसे वास्तु दोष दूर होगा.
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया धनु राशि में गोचर, मेष से लेकर मीन के जातकों के लिए होगा ये असर
तुलसी विवाह के दिन रखें इन बातों का ख्याल
तुलसी विवाह के दिन तुलसी का पौधा लगाते समय अपने घर के पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं इससे परिवार में नकारत्मक शक्तियां दूर होता है और सकारात्मक शक्तियां बढ़ जाती है.
तुलसी को माता लक्ष्मी की तरह माना जाता है इसलिए घर में वास्तु दोष तकलीफ दे रहा है तुलसी पौधा लगाने से घर में सुख शांति बना रहता है.तुलसी के पौधा लगाने से परिवार के उपर किसी तरह का परेशानी आने वाली है वह दूर होता है.लेकिन आपको ध्यान रखना है तुलसी हरी -भरी हो.
तुलसी का पौधा लगते समय दिशा का ध्यान देना जरूरी होता है.जिनके मुख्य द्वार पुर्व दिशा में जगह खाली नहीं है इसलिए तुलसी के पौधा लगते समय उतर पूर्व या पूर्व दिशा में तुलसी के पौधा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है.परिवार के अन्दर सकारात्मक माहौल बनता है .
तुलसी के पौधे लगाने से पारिवारिक जीवन खुशहाल रहता है तथा आपका आर्थिक स्थति कमजोर है उन्हे ठीक करने के लिए सुबह में उठकर तुलसी का पूजन नित्य करें संध्या काल में शुद्ध गाय के घी का दीपक जलाएं इससे आर्थिक स्थति कुछ दिनों में सुधार होना आरंभ होता है.
मान्यता यह है जिस घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ है उस घर पर वास्तु दोष नहीं बनता है अगर घर में तुलसी का पौधा लगाते है बार बार सुख जा रहा है आपके परिवार में कोई बड़ा विपति आने वाली है.तुलसी का पौधा हमारे घर के नकारत्मक शक्तियों को प्रदर्शित करता है इसलिए तुलसी के पौधा बिना कारण के बार बार सुख जा रहा है यह शुभ नहीं माना जाता है.
तुलसी विवाह के दिन तुलसी पूजन से कीर्तन ध्यान अर्चन करने से समस्त पाप दूर होते है तथा मोक्ष का प्राप्ति होता है. भगवन विष्णु को पूजन करते समय तुलसी पत्र भोग के साथ चढ़ाने से भगवान विष्णु होते है तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है.
तुलसी पौधे के साथ क्या नहीं करें
तुलसी के पौधा अपने घर के सामने रखने पर तुलसी के पौधे के साथ शिवलिंग नहीं रखना चाहिए इससे परिवार में परेशानी बढ़ जाती है.
तुलसी के पौधे को सजावट के लिए किचन में नहीं रखे. इससे परिवार में बेवजह के कलेश बढता है. वास्तु के अनुसार किचन अग्नी का स्थान है तुलसी से चंद्रमा का कारक माना गया है, दोनो जब एक साथ होते है इसके कारण कलेश बढ़ जाता है.
तुलसी में रविवार और एकादशी के दिन को जल नहीं दे तथा उनके पत्तियां को भी नहीं तोड़े इससे तुलसी नाराज होती है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










