Tulsi Pujan Diwas 2025 Exact Date: कब है तुलसी पूजन दिवस? जानें पूजा की सही तिथि, मुहूर्त और विधि
Published by : Neha Kumari Updated At : 24 Dec 2025 1:37 PM
तुलसी पूजन दिवस 2025
Tulsi Pujan Diwas 2025 Exact Date: तुलसी पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. मान्यता है कि माता तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मकता का नाश होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल तुलसी पूजन दिवस कब मनाया जाएगा.
Tulsi Diwas 2025 Exact Date: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है. भारत में आमतौर पर लोग इस पौधे को घर में लगाते हैं और इसकी पूजा करते हैं. यह पौधा सकारात्मकता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि तुलसी की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में शांति बनी रहती है.
इसके साथ ही तुलसी के कई औषधीय फायदे भी हैं. बुखार और सर्दी की समस्या में तुलसी को काढ़े में डालकर पीने से स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है. तुलसी के इन सभी गुणों को देखते हुए हर साल माता तुलसी के सम्मान में तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है.
तुलसी पूजन दिवस कब मनाया जाएगा?
- इस साल तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर 2025 को मनाया जाएगा.
- इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजे से 10 बजे तक रहेगा.
- वहीं, शाम के समय पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:30 बजे से रात 7 बजे तक होगा.
तुलसी पूजा विधि
तुलसी पूजन दिवस के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा के लिए थाली तैयार करें. थाली में रोली, चंदन, कुमकुम, अक्षत, फूल, हल्दी और लाल चुनरी रखें. साथ ही एक लोटा लें और उसमें शुद्ध जल भरें.इसके बाद पूजा प्रारंभ करें.सबसे पहले लोटे का जल तुलसी माता को अर्पित करें और उन्हें नमन करें. इसके बाद तुलसी माता को चुनरी ओढ़ाएं. फिर माता को सिंदूर, अक्षत, कुमकुम, हल्दी और फूल अर्पित करें. इसके बाद धूप, बाती और दीपक जलाएं.फिर माता तुलसी के मंत्रों का जाप करें. अंत में पूजा के दौरान यदि कोई भूल-चूक हुई हो, तो उसके लिए क्षमा मांगते हुए पूजा पूर्ण करें.
यह भी पढ़ें: Tulsi Pujan Diwas 2025: संकट से पहले संकेत देती हैं तुलसी माता, जानें पूजा का महत्व और विधि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










