Surya Grahan 2020 Date, Time In India: लग चुका है सूर्य ग्रहण, जानिए इस दौरान क्या करें क्या न करें
Author : Radheshyam Kushwaha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Jun 2020 1:08 PM
Grahan 2020, Time, Grahan Time in Bihar, Jharkhand, Delhi, Uttar Pradesh, Surya Grahan Kab Lagega, Padega, Samay or Kab Ka Pad Raha Hai: कल लगाने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा. यह सूर्यग्रहण लोगों को काफी कुछ दे जाएगा. इसमें कुछ गर्भवती महिलाओं को परेशानियां होगी. यह ग्रहण इंतना लंबा होगा कि कई घंटे पृथ्वी पर रात जैसा अंधेरा छाया रहेगा. इस साल का सबसे लंबा और पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) कल लगेगा. यह सूर्य ग्रहण करीब 6 घंटे का होगा.
Surya Grahan kitne baje lagega, se hoga: कल लगाने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा. यह सूर्यग्रहण लोगों को काफी कुछ दे जाएगा. इसमें कुछ गर्भवती महिलाओं को परेशानियां होगी. यह ग्रहण इतना लंबा होगा कि कई घंटे पृथ्वी पर रात जैसा अंधेरा छाया रहेगा. इस साल का सबसे लंबा और पहला सूर्य ग्रहण कल लगेगा. यह सूर्य ग्रहण करीब 6 घंटे का होगा. भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण सुबह 09:15 पर शुरू होगा और 03:04 बजे खत्म होगा. सूर्य ग्रहण दोपहर 12:10 बजे अपने चरम पर होगा. करीब 6 घंटे के लम्बे समय तक दिन में भी पृथ्वी पर रात जैसा अंधेरा रहेगा क्योंकि सूर्य ग्रहण लगने से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं आएगा और अंधेरा रहेगा. सूतक काल के समय गर्भवती महिलाओं को चाकू, छूरी, सिलाई-कटाई भूल कर भी नहीं करना चाहिए. वहीं सूतक काल के समय तुलसी नहीं छूना चाहिए. ये करने से काफी नुकसान पहुंचता है.
पृथ्वी हमारे सौर मंडल का एक ग्रह है. पृथ्वी सूर्य के चारों और चक्कर लगाती है. जबकि चंद्रमा पृथ्वी के चारों और चक्कर लगाता है. जब चंद्रमा घूमते घूमते सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तो वह सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक नहीं पहुंचने देता. इस लिए सूर्य का प्रकाश हम तक नहीं पहुंच पाता और सूर्य हमें दिखाई नहीं देता. इसे सूर्य ग्रहण कहते है. संक्षेप में कहें तो सूर्य और पृथ्वी के मध्य जब चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य ग्रहण होता है.
ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण एक महत्त्वपूर्ण खगोलीय घटना है. इसका प्रभाव देश दुनिया के साथ साथ मानव जीवन एवं अन्य जीवों पर भी पड़ता है. मानव जीवन पर ये प्रभाव मुख्य रूप से दो प्रकार से पड़ता है. एक सकारात्मक और दूसरा नकारात्मक, मानव जीवन पर यह प्रभाव उनके राशि में विद्यमान ग्रह, नक्षत्र की स्थिति के अनुसार होता है. इस सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव जिन राशियों पर पड़ता है. उनके जातकों को इसे दूर करने के लिए कुछ विशेष पूजा करनी चाहिए. इससे इस ग्रहण का दुष्प्रभाव कम या ख़त्म हो जाता है.
सूर्यग्रहण के समय सूर्य मंत्र का जाप करें: सूर्य ग्रहण लगने और खत्म होने के दौरान लोगों को सूर्य मंत्र सहित निम्नलिखित मंत्रो का जाप करना चाहिए.
इन मंत्रों का करें जाप: सूर्य मंत्र: ‘ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ’ के अलावा ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










