Sawan Shivratri 2021: आज सर्वार्थ सिद्धि योग में सावन शिवरात्रि, जानें पूजा का सबसे उत्तम समय और पूजन सामग्री
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Aug 2021 5:54 AM
Sawan Shivratri 2021 : इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है. सावन में भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से की जाती है. इस बार सावन मास की शिवरात्रि 6 अगस्त को पड़ रही है. ऐसे तो हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है.
Sawan Shivratri 2021 : इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है. सावन में भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से की जाती है. इस बार सावन मास की शिवरात्रि 6 अगस्त यानी आज है. ऐसे तो हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है, लेकिन सावन माह में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि का महत्व बहुत ही अधिक होता है. आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त,पूजा सामग्री से जुड़ी पूरी जानकारी…
-
सावन मास चतुर्दशी तिथि प्रारंभ- 06 अगस्त दिन शुक्रवार की शाम 06 बजकर 28 मिनट पर
-
सावन मास चतुर्दशी तिथि समाप्त- 07 अगस्त दिन शनिवार की शाम 07 बजकर 11 मिनट पर
-
व्रत पारण का समय
-
07 अगस्त, दिन शनिवार की सुबह 05 बजकर 46 मिनट से दोपहर 03 बजकर 45 मिनट तक है.
-
सावन शिवरात्रि शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में 6 अगस्त को लगने जा रहा है. इसके साथ ही इस दिन आर्द्रा नक्षत्र भी रहेगा, जिसमें शिवजी का अभिषेक बहुत ही उत्तम माना गया है. शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए शुभ मुहूर्त सूर्योदय के बाद 2 घंटा 45 मिनट तक रहेगा.
Also Read: Raksha Bandhan : इस बार रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, पूरे दिन राखी बांधने के लिए शुभ समय
पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि.
-
ब्रह्म मुहूर्त- 6 अगस्त की सुबह 04 बजकर 20 मिनट से 05 बजकर 03 मिनट तक
-
अभिजित मुहूर्त- 6 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक
-
विजय मुहूर्त – 6 अगस्त की दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट तक
-
गोधूलि मुहूर्त- 6 अगस्त की शाम 06 बजकर 55 मिनट से 07 बजकर 19 मिनट तक
-
अमृत काल- 7 अगस्त की सुबह 05 बजकर 42 मिनट से 07 बजकर 25 मिनट तक
-
निशिता मुहूर्त- 6 अगस्त की राज 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक
-
सर्वार्थ सिद्धि योग- 7 अगस्त की सुबह 06 बजकर 38 मिनट से 05 बजकर 46 मिनट तक
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










