सूर्य और राहु की अशुभ युति समाप्त, इन राशियों के लिए शुरू होगा सुनहरा दौर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Apr 2024 12:47 PM

विज्ञापन

rahu and surya yuti rahu gochar in meen

rahu and surya yuti rahu gochar in meen: मीन राशि में राहु और सूर्य की युति बन रही थी, जिससे अशुभ ग्रहण योग का निर्माण हुआ था.

विज्ञापन

Rahu and Surya Yuti Rahu Gochar in Meen: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. जब ग्रह एक दूसरे के साथ युति बनाते हैं, तो इसका प्रभाव सकारात्मक या नकारात्मक हो सकता है. 21 अप्रैल 2024 को सूर्य ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है, जिसके परिणामस्वरूप मीन राशि में राहु और सूर्य की अशुभ युति समाप्त हो गई है. ज्योतिषियों के अनुसार, इस अशुभ युति के समाप्त होने से कुछ राशियों के लिए शुभ समय शुरू हो रहा है.

आइए जानते हैं कि राशियों पर क्या असर पड़ेगा

मेष राशि: मेष राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन या नए बिजनेस का शुभारंभ हो सकता है. मानसिक तनाव में कमी, एकाग्रता में वृद्धि, स्वास्थ्य में सुधार होगा. परिवार में खुशियां, प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.

वृषभ राशि: धन संबंधी मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. अचानक धन प्राप्ति हो सकती है या फिर नौकरी में वृद्धि हो सकती है. पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा, जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा. मानसिक शांति की प्राप्ति होगी, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि: स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सकते हैं. पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. शिक्षा में सफलता मिलेगी, प्रतियोगी परीक्षाओं में जीत होगी, विदेश यात्रा का योग बन रहा है. संतान संबंधों में सुधार, जीवन में खुशियां आयेंगी. एकाग्रता में वृद्धि होगी, रचनात्मकता का विकास होगा

कर्क राशि: परिवार में खुशियां मिल सकती हैं. लव लाइफ भी अच्छी रह सकती है. व्यवसाय में वृद्धि, लाभदायक सौदे, नई साझेदारी होगी. मानसिक शांति, चिंता और तनाव में कमी, स्वास्थ्य में सुधार होगा. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

Budh Margi 2024: बुध ग्रह मीन राशि में होकर बनेंगे मार्गी, इन राशियों पर होगी धन वर्षा

सिंह राशि: नौकरी में तरक्की मिल सकती है. व्यापार में भी वृद्धि हो सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता, विवाह का योग, संतान प्राप्ति का सुख मिलेगा. नौकरी में स्थिरता, तरक्की के नए अवसर, सम्मान में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास में वृद्धि, नेतृत्व क्षमता का विकास होगा. नौकरी में तरक्की मिल सकती है. व्यापार में भी वृद्धि हो सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता, विवाह का योग, संतान प्राप्ति का सुख मिलेगा. नौकरी में स्थिरता, तरक्की के नए अवसर, सम्मान में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास में वृद्धि, नेतृत्व क्षमता का विकास होगा.

कन्या राशि: शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है.

तुला राशि: सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिल सकता है. कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है.

वृश्चिक राशि: धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं. निवेश से लाभ हो सकता है.

धनु राशि: यात्रा का आनंद मिल सकता है. कहीं नई जगह जाने का मौका मिल सकता है.

मकर राशि: करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. कोई नया प्रस्ताव आ सकता है.

कुंभ राशि: परिवार में खुशियां मिल सकती हैं. संतान सुख प्राप्त हो सकता है.

मीन राशि: स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सकते हैं. मन प्रसन्न रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola