ePaper

Photo: श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में देखने को मिली अनोखी झलक, श्रीराम कथा मंच पर एक साथ यज्ञाधीश, कथा वाचिका और मौलवी

Updated at : 05 May 2024 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम कथा मंच पर एक साथ संदेश देते यज्ञाधीश, कथा वाचिका और मौलवी

श्रीराम कथा मंच पर एक साथ संदेश देते यज्ञाधीश, कथा वाचिका और मौलवी

Photo: बलिया जिले के सिंहपुर गांव में मठिया बाबा परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है. इस दौरान मौलवी साहब ने हिन्दू मुस्लिम में पारस्परिक संबंध और आपसी तालमेल को लेकर देश और दुनिया को दिया अच्छा संदेश.

विज्ञापन

Photo: बलिया जिले के सिंहपुर गांव में मठिया बाबा परिसर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह राम कथा का आयोजन किया गया है. इस दौरान अयोध्या से पहुंची कथा वाचिका प्रज्ञा शुक्ला अपनी अमृत वाणी से लोगों को खूब झुमा रही है.

कथा मंच पर सिंहपुर गांव के मौलवी मोहम्मद जुबैर अंसारी के साथ बड़ी संख्या में मुस्लीम सामुदाय के लोग पहुंचे और कथा वाचिका प्रज्ञा शुक्ला को प्रणाम करते हुए सम्मानित किया.

मठिया बाबा मंदिर प्रांगण महायज्ञ अनुष्ठान में हिंदू मुस्लिम एकता की अनोखी मिशाल की एक झलक देखने को मिली. मौलवी साहब ने हिन्दू मुस्लिम में पारस्परिक संबंध और आपसी तालमेल को लेकर देश और दुनिया को अच्छा संदेश दिया.

श्री मठिया बाबा मंदिर प्रांगण महायज्ञ अनुष्ठान में श्रद्धालु बनकर पधारे मुस्लिम भाईयों को यज्ञ मंडली समिति के कोषाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह द्वारा मंच पर अंगवस्त्र भेंट किया गया.

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ मठिया पर चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया.

इस मौके पर कथावाचक परम् पूज्य पवन देव महाराज जी ने संगीतमय कथा वाचन कर भगवान की बाल लीलाओं के चरित्र का वर्णन किया.

पवन देव महाराज जी ने श्रोताओं से कहा कि लीला और क्रिया में अंतर होती है. अभिमान तथा सुखी रहने की इच्छा प्रक्रिया कहलाती है.

इसे ना तो कर्तव्य का अभिमान है और ना ही सुखी रहने की इच्छा, बल्कि दूसरों को सुखी रखने की इच्छा को लीला कहते हैं. भगवान श्रीकृष्ण ने यही लीला की, जिससे समस्त गोकुलवासी सुखी और संपन्न थे.

उन्होंने कहा कि माखन चोरी करने का आशय मन की चोरी से है. कन्हैया ने भक्तों के मन की चोरी की. उन्होंने तमाम बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उपस्थित श्रोताओं को वात्सल्य प्रेम में सराबोर कर दिया.

बता दे कि संगीतमय श्रीराम कथा और भागवत कथा सुनने के लिए हर शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो रही है.

बता दे कि संगीतमय श्रीराम कथा और भागवत कथा सुनने के लिए हर शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो रही है. इस दौरान मंदिर के मठाधीश शिवानंद गिरी महाराज जी से यज्ञ को लेकर विचार विमर्श करते समिति के अध्यक्ष राणा विजेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, रामदेव यादव समेत अन्य सदस्य.

शाम 6 बजे से लेकर रात के आठ बजे तक श्रीराम कथा जबकि रात आठ बजे से दस बजे तक भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. इस दौरान यज्ञाधीश कन्हैया दास महाराज जी और यज्ञ संरक्षक संजय महाराज जी से विचार विमर्श करते समिति के अध्यक्ष राण विजेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, सिपू सिंह, जितेंद्र कश्यप, जितेंद्र पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, सुधीर सिंह समेत अन्य सदस्य.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola