Nazar Dosh Upay: छोटे बच्चों को लग रही है बुरी नजर, बार-बार बीमार पड़ रहे हैं बच्चे, जानें ज्योतिष उपाय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Nov 2025 10:13 AM
बच्चों को बुरी नजर से ऐसे बचाएं (PC: Canva And Freepic)
Nazar Dosh Upay: छोटे बच्चे नजर का असर जल्दी पकड़ लेते हैं, जिससे वे अचानक चिड़चिड़े, बीमार या बेचैन हो सकते हैं. ज्योतिष मानता है कि नजर दोष बच्चों की सेहत और व्यवहार पर तुरंत असर डालता है. कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर आप बच्चे को नजर की नकारात्मक ऊर्जा से बचा सकते हैं और उनकी सेहत को बेहतर बना सकते हैं.
Nazar Dosh Upay 2025: छोटे बच्चे बहुत नाजुक होते हैं, इसलिए अक्सर बिना किसी वजह के बीमार पड़ जाते हैं, चिड़चिड़े हो जाते हैं या ज्यादा रोते हैं. कई बार हम मान लेते हैं कि उनकी तबीयत कमजोर है या खाने-पीने में कमी है. लेकिन ज्योतिष के अनुसार बच्चों पर नजर भी जल्दी लग जाती है. खासकर जिन बच्चों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, वे दूसरों की नजर का असर जल्दी पकड़ लेते हैं. बच्चे स्वभाव से प्यारे और मासूम होते हैं, इसलिए लोग आसानी से उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं और अनजाने में नजर भी लग जाती है. अगर आपके बच्चे का व्यवहार अचानक बदल जाए या वह बार-बार बीमार पड़े, तो कुछ आसान उपाय करके नजर दोष को कम किया जा सकता है. ये उपाय सरल हैं और तुरंत असर दिखाते हैं.
तांबे के लोटे का उपाय
अगर आपका बच्चा बेचैन दिख रहा है, चिड़चिड़ा हो रहा है या हल्का बुखार महसूस हो रहा है, तो यह नजर दोष का संकेत हो सकता है. इसके लिए तांबे के लोटे में पानी भरें और उसमें कुछ ताजे फूल डाल दें. अब इस लोटे को बच्चे के सिर से 7 या 11 बार घुमाकर नजर उतारें. बाद में यह पानी किसी पौधे या गमले में डाल दें. ऐसा माना जाता है कि इससे बच्चे पर लगी नजर तुरंत उतर जाती है और वह जल्दी ठीक होने लगता है.
नमक से नजर उतारना
नमक बहुत प्रभावी और आसान उपाय माना गया है. चुटकीभर नमक लें और उसे बच्चे के सिर से सात बार घुमा कर उतारें. इसके बाद इस नमक को टॉयलेट के पानी में बहा दें. मान्यता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा खींच लेता है और बच्चे पर लगी नजर तुरंत खत्म हो जाती है.
सूखी मिर्च और सरसों
पुराने समय से यह तरीका बहुत लोकप्रिय है. थोड़ी सूखी मिर्च और कुछ सरसों के दाने लेकर बच्चे के सिर से वार करें. फिर इन्हें अंगारे या गैस की लौ पर जला दें. अगर जलते समय तेज गंध आए तो समझें कि नजर का असर कम हो रहा है. अगर गंध नहीं आए, तो माना जाता है कि बच्चे पर नजर ज्यादा थी और यह उपाय उसे हटाने में मदद कर रहा है.
ये भी देखें: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए विवाह पंचमी पर करें ये 5 आसान उपाय
सिंदूर का उपाय
अगर बच्चा बार-बार नजर दोष का शिकार हो रहा हो, तो शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाना लाभदायक माना जाता है. वहां हनुमानजी के कंधे से थोड़ा सिंदूर लेकर रोजाना बच्चे के माथे पर हल्का सा तिलक लगाएं. इससे बच्चे पर नजर का प्रभाव काफी कम हो जाता है और वह सुरक्षित रहता है.
फिटकरी और सरसों का उपयोग
फिटकरी और सरसों भी नजर उतारने में प्रभावी मानी जाती है. दोनों को लेकर बच्चे के सिर से सात बार वार करें और फिर गैस पर जला दें. ऐसा करने से नजर का असर पूरी तरह समाप्त होने की मान्यता है, जिससे बच्चे की सेहत और विकास पर अच्छा प्रभाव पड़ता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










