Lucky Plants For Home: पेड़ों से चमक सकती है आपकी किस्मत, जानें आपके लिए कौन सा पेड़ है लकी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Sep 2024 10:30 AM

विज्ञापन

Lucky Plants For Home

Lucky Plants For Home: ग्रहों का हर एक जीव पर प्रभाव होता है. उसी प्रकार पेड़-पौधों और ग्रहों का विशेष संबंध है. हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि आपके ग्रहों के हिसाब से आपके लिए कौन सा पौधा शुभ है और वह कैसे लाभदायक होगा.

विज्ञापन

Lucky Plants For Home: वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्रों की चर्चा है.जैसे हर ग्रहों का अपना फल होता है. इसी तरह हर नक्षत्र का भी अपना फल होता है.क्योंकि हर ग्रह किसी ना किसी नक्षत्र में होता है, जिस नक्षत्र में वह होता है,उस नक्षत्र का एक स्वामी होता है. इसमें हम इस प्रकार से समझ सकते हैं कि यदि किसी व्यक्ति का चन्द्रमा मूल नक्षत्र में है, और उसके मूल नक्षत्र का स्वामी केतु है, हम ये कह सकते हैं कि चन्द्रमा केतु के नक्षत्र में है. इससे हमें सटीक फल प्राप्त होगा.

ऐसे जानें जातक का जन्म नक्षत्र

किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली में चन्द्रमा जिस भी नक्षत्र में होगा, वही उस जातक का जन्म नक्षत्र होगा.जन्म कुंडली से ही हम हर व्यक्ति के जीवन के संबंध में जान पाते हैं. हम यह जान पाते हैं कि जातक किस प्रकार की समस्या से जूझ रहा है. फिर हम उसका निराकरण ज्योतिष शास्त्र के सहारे करते हैं.

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में जानें श्राद्ध का मुहूर्त, कैसे करें पितरों का तर्पण

सत्ताईस नक्षत्र के अपने वृक्ष होते हैं


लगभग अधिकतर कुंडलियों में कोई न कोई दोष होता है, जिससे जातक के जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते है. आपको आज हम एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जो पर्यावरण में तो सहायक है ही, साथ ही वह आपके जीवन में ढाल बनकर आपकी रक्षा भी करता है. सभी सत्ताईस नक्षत्र के अपने वृक्ष होते हैं. अपने जन्म नक्षत्र के अनुसार आपको अपना पौधा जमीन में रोपित करके उसे सिंचित करके अपनी समस्याओं को दूर कर सकते हैं.

नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष

अश्विनी नक्षत्र का वृक्ष- केला, आक, धतूरा.

भरणी नक्षत्र का वृक्ष केला, आंवला.

कृत्तिका नक्षत्र का वृक्ष गूलर.

रोहिणी नक्षत्र का वृक्ष जामुन.

मृगशिरा नक्षत्र का वृक्ष खैर.

आर्द्रा नक्षत्र का वृक्ष आम, बेल.

पुनर्वसु नक्षत्र का वृक्ष बांस.

पुष्य नक्षत्र का वृक्ष पीपल.

चित्रा नक्षत्र का वृक्ष बेल.

स्वाति नक्षत्र का वृक्ष अर्जुन.

विशाखा नक्षत्र का वृक्ष नीम

धनिष्ठा नक्षत्र का वृक्ष शमी और सेमर.

शतभिषा नक्षत्र का वृक्ष कदम्ब.

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का वृक्ष आम.

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का वृक्ष पीपल और सोनपाठा.

रेवती नक्षत्र का वृक्ष महुआ.

अनुराधा नक्षत्र का वृक्ष मौलसिरी.

ज्येष्ठा नक्षत्र का वृक्ष रीठा.

मूल नक्षत्र का वृक्ष राल का पेड़.

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का वृक्ष मौलसिरी/जामुन.

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का वृक्ष कटहल.

श्रवण नक्षत्र का वृक्ष आक.

आश्लेषा नक्षत्र का वृक्ष नाग केसर और चंदन.

मघा नक्षत्र का वृक्ष बड़.

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का वृक्ष ढाक.

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का वृक्ष बड़ और पाकड़.

हस्त नक्षत्र का वृक्ष रीठा.

प्रतिदिन इनकी पूजा करने या दर्शन मात्र से नक्षत्रों का दोष दूर हो जाता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola