Jaya Ekadashi 2026: इस दिन है जया एकादशी, भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल

Published by : Neha Kumari Updated At : 24 Jan 2026 8:08 AM

विज्ञापन

जया एकादशी व्रत के नियम

Jaya Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में जया एकादशी का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ताकि पूजा के दौरान आपसे कोई गलती न हो.

विज्ञापन

Jaya Ekadashi Vrat 2026: जया एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. हर साल यह पर्व माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष जया एकादशी व्रत 29 जनवरी 2026 को रखा जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जो भी भक्त विधि-विधान के साथ सभी नियमों का पालन करते हुए भगवान नारायण की पूजा करता है और व्रत रखता है, उसके जीवन के कष्टों का नाश होता है, मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. वहीं यदि इस दिन पूजा-व्रत में कोई गलती की जाए, तो फल की प्राप्ति नहीं होती और घर में नकारात्मकता आने की संभावना भी रहती है.

जया एकादशी के दिन क्या करें?

  • जया एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए.
  • इस दिन केवल सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए.
  • शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ घर की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. साफ-सुथरा घर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है.
  • इस दिन रात्रि जागरण कर भजन-कीर्तन करना शुभ माना जाता है.
  • जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना अत्यंत फलदायी होता है.

जया एकादशी के दिन क्या नहीं करें?

  • जया एकादशी के दिन अधिक सोना अशुभ माना जाता है.
  • इस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए.
  • जया एकादशी के दिन चावल का सेवन वर्जित होता है.
  • इस दिन नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए.
  • इस दिन क्रोध, अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए और न ही किसी से झगड़ा करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2026: 29 या 30 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी जया एकादशी, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola