Mars Transit 2020 :मंगल इस दिन कर रहा राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के लिए होगा मंगल किसके लिए अमंगल

Updated at : 19 Mar 2020 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
Mars Transit 2020 :मंगल इस दिन कर रहा राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के लिए होगा मंगल किसके लिए अमंगल

22 मार्च 2020 दिन रविवार को दिन में 3 बजकर 06 मिनट पर मंगल ,राशि परिवर्तन कर रहा है. ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी के अनुसार मंगल, शक्ति, साहस, प्रतियोगता, उत्तेजना, षडयन्त्र, क्रोध, शत्रु, विपक्ष विवाद, शस्त्र, व अनेक घातक रोगों का कारक ग्रह भी है. हिन्दू धर्म के अनुसार मंगल ग्रह को मंगल देव का प्रतिनिधित्व माना जाता है, जो एक युद्ध के देवता है. संस्कृत में इन्हें भौम अर्थात भूमि का पुत्र कहा गया है.22 मार्च 2020 को भौम अर्थात मंगल का परिवर्तन अपनी उच्च राशि मकर में होगा. शनि देव की राशि मकर में भौम उच्चत्व को प्राप्त करते है.

विज्ञापन

22 मार्च 2020 दिन रविवार को दिन में 3 बजकर 06 मिनट पर मंगल ,राशि परिवर्तन कर रहा है. ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी के अनुसार मंगल, शक्ति, साहस, प्रतियोगता, उत्तेजना, षडयन्त्र, क्रोध, शत्रु, विपक्ष विवाद, शस्त्र, व अनेक घातक रोगों का कारक ग्रह भी है. हिन्दू धर्म के अनुसार मंगल ग्रह को मंगल देव का प्रतिनिधित्व माना जाता है, जो एक युद्ध के देवता है. संस्कृत में इन्हें भौम अर्थात भूमि का पुत्र कहा गया है.22 मार्च 2020 को भौम अर्थात मंगल का परिवर्तन अपनी उच्च राशि मकर में होगा. शनि देव की राशि मकर में भौम उच्चत्व को प्राप्त करते है.

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम का कारक होता है. गरुण पुराण के अनुसार मनुष्य के शरीर में नेत्र मंगल ग्रह का स्थान है. यदि किसी जातक का मंगल अच्छा हो तो वह स्वभाव से निडर और साहसी होगा तथा युद्ध में वह विजय प्राप्त करेगा .लेकिन यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में बैठा हो तो जातक को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

कब तक मकर राशि में रहेंगे मंगल –

मंगल मकर राशि मे 4 मई 2020 दिन सोमवार तक रहेंगे . मंगल यहां उत्तम फल प्रदान करने वाले होते है लेकिन 24 जनवरी से मकर राशि मे ही न्याय, वकालत, सेवा के कारक शनिदेव का गोचर हो रहा है इस प्रकार मंगल और शनि का गोचर एक राशि मे होगा। इस राशि परिवर्तिन से कुछ राशि वालों को फायदा होगा, तो कुछ राशि के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है।

ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बता रहे हैं राशियों के हिसाब से क्या पड़ने वाला है मंगल का राशि परिवर्तन करने से आपके जीवन पर प्रभाव.

मेष –

पारिवारिक आयोजन में शामिल होंगे। कार्य सफल रहेंगे। चिंता तथा तनाव कम होंगे। व्यवसाय में नई पहल करेंगे। घर में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक रहेगी। कोशिशें सफल रहेंगी। कार्य में समर्पण रहेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी।

वृष-

कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसाय प्रगति पर रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। संतान से शुभ सूचना प्राप्त होगी। भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन-

विवाद को बढ़ावा ना दें। क्रोध करने से बचें। कार्य में अवरोध उत्पन्न होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। फालतू खर्च की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी में कार्य करने से बचें। परिवार में तनाव रहेगा। वाणी में संयम रखें। वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज ना करें।

कर्क-

नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। बड़ा लाभ होगा। कार्य के नये अवसर प्राप्त होंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर कार्य में सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी।

सिंह-

बाधा दूर होगी। दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लापरवाही ना करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आय के अन्य साधन प्राप्त होंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कन्या-

थकान महसूस होगी। शारीरिक मेहनत अधिक रहेगी। योजना सफल होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। व्यापार में नये अनुबंध बनेंगे। कार्य का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। दापंत्य जीवन मधुर रहेगा।

तुला-

पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। दूसरे को दिया गया धन प्राप्त होगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बैंक से सबंधित कार्य बिना बाधा के पूर्ण होंगे। धनलाभ होगा। मित्रों से मिलना होगा। उपहार प्राप्त होगा। घर से संबंधित वस्तु की खरीदारी करेंगे।

वृश्चिक-

आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। रुका धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल होंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नये संबंधों के प्रति सतर्क रहें। जरुरी कार्य बिना विलंब आसानी से पूर्ण होंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

धनु-

कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मुश्किल कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार में साझेदारी करने से बचें। हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

मकर-

परिवार के साथ छोटी यात्रा पर जाने की योजना बनायेंगे। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार का विस्तार करेंगे। सोचे हुए कार्यों में विलंब हो सकता है। धैर्य बना कर रखें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। वाहन की खरीदारी करेंगे। मन प्रसन्न होगा।

कुंभ-

नये लोगों से मिलना होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। भवन निमार्ण के कार्य में प्रगति होगी। अचानक नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश करना फलदायक रहेगा।

मीन-

आकास्मिक धन लाभ होगा। व्यापार में मनमुताबिक उन्नति होगी। नए कार्यों से जुड़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग बनेंगे।

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola