Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज व्रत आज, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री लिस्ट और महत्व

Updated:
विज्ञापन
Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज व्रत आज, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री लिस्ट और महत्व

Hartalika Teej 2023: सनातन धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है. हरतालिका तीज व्रत हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. इसे तीजा पर्व के नाम से भी जाना जाता है. हरतालिका तीज व्रत 18 सितंबर दिन सोमवार यानि आज है. आज सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखी हैं.

विज्ञापन
undefined
मां पार्वती ने सर्वप्रथम रखा था हरतालिका तीज का व्रत

हरतालिका तीज व्रत का संबंध भगवान शिव और पार्वती जी से है. इस दिन रात भर जागरण कर गौरीशंकर की पूजा का विधान है. हरतालिका तीज का व्रत सर्वप्रथम मां पार्वती ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए किया था. इस दिन सुहागन महिलाएं हरतालिका तीज पर अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं.

undefined
इस दिन सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व

हरतालिका तीज व्रत निर्जला होता है, जिसमें व्रती पानी भी नहीं पीते. इस दिन महिलाएं पूरी तरह से सोलह श्रृंगार कर शिव और पार्वती की पूजा करती हैं. इस तीज का संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से है.

undefined
हरतालिका तीज पूजा सामग्री

शिवलिंग बनाने के लिए तालाब या नदी की स्वच्छ मिट्‌टी, रेत का भी उपयोग कर सकेत हैं. चंदन, जनेऊ, फुलेरा, पुष्प, नारियल, अक्षत 5 पान के पत्ते, 5 इलायची, 5 पूजा सुपारी, पांच लौंग, 5 प्रकार के फल दक्षिणा, मिठाई, पूजा की चौकी, धतूरे का फल, कलश, अभिषेक के लिए तांबे का पात्र, दूर्वा, आक का फूल, घी, दीपक, अगरबत्ती, धूप, कपूर पूजन सामग्री में शमिल करें.

undefined
हरतालिका तीज पूजा सामग्री

व्रत कथा पुस्तक, शिव को चढ़ाने के लिए 16 तरह के पत्ते – बेलपत्र, तुलसी, जातीपत्र, सेवंतिका, बांस, देवदार पत्र, चंपा, कनेर, अगस्त्य, भृंगराज, धतूरा, आम पत्ते, अशोक पत्ते. पान पत्ते, केले के पत्ते, शमी के पत्ते भोलेनाथ और पार्वती को चढ़ाना चाहिए.

undefined
सुहाग की सामग्री

हरतालिका तीज में सुहाग की पिटारी का विशेष महत्व है, इसमें कुमकुम, मेहंदी, बिंदी, सिंदूर, बिछिया, काजल, चूड़ी, कंघी, माहौर समेत अन्य सुहाग की सामग्री शामिल करें.

undefined
हरतालिका तीज की पूजा का ये है सही मुहूर्त
  • हरतालिका तीज पर पूजा के लिए सुबह 06 बजकर 07 मिनट से सुबह 08 बजकर 34 मिनट तक शुभ मुहूर्त है.

  • वहीं प्रदोष काल में चार प्रहर की पूजा शाम 06 बजकर 23 मिनट से शुरू हो जाएगी.

  • पहला प्रहर – शाम 06 बजकर 23 मिनट से रात 09 बजकर 02 मिनट

undefined
हरतालिका तीज व्रत पूजन के लिए शुभ मुहूर्त
  • दूसरा प्रहर – रात 09 बजकर 02 मिनट से 19 सितंबर को प्रात: 12 बजकर 15 मिनट तक

  • तीसरा प्रहर – प्रात: 12 बजकर 15 मिनट से 19 सितंबर को प्रात: 03 बजकर 12 मिनट तक

  • चौथा प्रहर – प्रात: 03 बजकर 12 मिनट से 19 सितंबर को सुबह 06 बजकर 08 मिनट तक

undefined
हरतालिका तीज व्रत का पारण टाइम

इस साल हरतालिका तीज व्रत 18 सितंबर 2023 दिन सोमवार को रखा जाएगा. वहीं इस व्रत का पारण 19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को किया जाएगा. 19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को सूर्योदय से पूर्व स्नान के बाद गौरीशंकर की पूजा करें और उनका विसर्जन करने के बाद जल ग्रहण कर व्रत खोलें.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola