ePaper

Happy Mahavir jayanti 2022 Wishes: महावीर जयंती आज, जानें इस दिन का महत्व, शेयर करें ये शुभकामना संदेश

Updated at : 14 Apr 2022 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
Happy Mahavir jayanti 2022 Wishes: महावीर जयंती आज, जानें इस दिन का महत्व, शेयर करें ये शुभकामना संदेश

Happy Mahavir jayanti 2022 Wishes: महावीर जयंती आज यानी 14 अप्रैल का है. जैन समुदाय के लोग इस दिन को बड़े ही हर्षो- उल्लास के साथ मनाते हैं. इस दिन भगवान महावीर की मूर्ति के साथ जूलूस निकाला जाता है.

विज्ञापन

Happy Mahavir jayanti 2022: हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है. महावीर जयंती जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है. इस बार महावीर जयंती 14 अप्रैल को है. जैन समुदाय के लोग भगवान महावीर के जन्म का उत्सव बहुत ही जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं. भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे. भगवान महावीर का जन्म 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बिहार में हुआ था. भगवान महावीर का जन्म जन्म रानी त्रिशला और राजा सिद्धार्थ से हुआ था. मात्र 30 वर्ष की आयु में उन्होंने सबकुछ छोड़कर आध्यात्म का मार्ग अपना लिया था.

Mahavir jayanti 2022 Date: इस दिन मनाई जाएगी महावीर जयंती

इस साल महावीर जयंती 14 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जा रही है. इस पर्व को जैन समुदाय के लोग बड़े ही धूम- धाम से मनाते हैं. इस दिन भगवान महावीर की मूर्ति के साथ जूलूस निकाला जाता है. धार्मिक गीत गाए जाते हैं.

Mahavir jayanti 2022 Shubh Muhurat: महावीर जयंती शुभ मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – अप्रैल 14, 2022 को 04:49 ए एम बजे

त्रयोदशी तिथि समाप्त – अप्रैल 15, 2022 को 03:55 ए एम बजे

Mahavir jayanti 2022: भगवान महावीर के संस्कार

1. अहिंसा

2. सत्य

3. ईमानदारी

4. ब्रह्मचर्य (शुद्धता)

5. गैर-भौतिक चीजों से दूरी

Happy Mahavir jayanti 2022: महावीर जयंती शुभकामना संदेश
undefined
Happy Mahavir jayanti 2022: क्रोध को शांति से जीतो

क्रोध को शांति से जीतो

अधर्म को धर्म से जीतो

हिंसा को अहिंसा से जीतो

असत्य को सत्य से जीतों

क्रूरता को दयालुता से जीता

Happy Mahavir jayanti 2022

Happy Mahavir jayanti 2022: आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है

आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है.

असली शत्रु आपके भीतर रहते हैं ,

वो शत्रु हैं क्रोध , घमंड , लालच ,आसक्ति और नफरत.

Happy Mahavir jayanti 2022

undefined
Happy Mahavir jayanti 2022: मर्यादा सीखनी हो तो राम से सीखो

मर्यादा सीखनी हो तो राम से सीखो

अहिंसा सीखनी हो तो बुद्ध से सीखो

मित्रता सीखनी हो तो भगवान कृष्ण से सीखो

लक्ष्य सीखनी हो तो एकलव्य से सीखो

दान सीखनी हो तो कर्ण से सीखो

और तपस्या सीखनी हो तो महावीर से सीखो

Happy Mahavir jayanti 2022

Happy Mahavir jayanti 2022: भगवान महावीर अहिंसा…

भगवान महावीर अहिंसा, त्याग व समभाव की प्रतिमूर्ति थे.
भगवान महावीर ने त्याग और तपस्या की शक्ति से आत्मसाक्षात्कार किया था.
Happy Mahavir jayanti 2022

Happy Mahavir jayanti 2022: सिद्धों का सार

सिद्धों का सार,
आचार्यों का साथ,
साधुओं का साथ,
अहिंसा का प्रचार,
यही है भगवान महावीर का सार
महावीर जयंती मुबारक
Happy Mahavir jayanti 2022

Happy Mahavir jayanti 2022: भगवान वर्धमान महावीर

भगवान वर्धमान महावीर
दें आपको ज्ञान का वरदान
Happy Mahavir jayanti 2022

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola