Guru Nakshatra Gochar 2024: रामनवमी पर बृहस्पति का कृतिका नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को होगा धन लाभ

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Apr 2024 11:27 AM

विज्ञापन

Guru Nakshatra Gochar 2024

Guru Nakshatra Gochar 2024: गुरु बृहस्पति रामनवमी यानी 17 अप्रैल को अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. इस दिन सुबह 2:57 बजे भारणी नक्षत्र से निकलकर कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

विज्ञापन

Guru Nakshatra Gochar 2024: इस वर्ष 17 अप्रैल को रामनवमी का पावन पर्व मनाया जाएगा.इस विशेष अवसर पर ग्रहों का राजा बृहस्पति भी भरणी नक्षत्र से निकलकर कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेगा.ज्योतिष शास्त्र में इस गोचर का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, जो मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करता है.

बृहस्पति का कृतिका नक्षत्र में गोचर: शुभ संकेतों की भरमार

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार बृहस्पति का कृतिका नक्षत्र में गोचर अनेक शुभ संकेतों से युक्त है.इस दौरान सभी राशियों के जातकों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलावों का अनुभव हो सकता है.

इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

वृषभ, मेष, कर्क, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी होगा.इन राशियों के जातकों को करियर में प्रगति, धन लाभ, व्यापार में वृद्धि और पारिवारिक सुख प्राप्त हो सकता है.

शुक्र का मेष राशि में गोचर, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

इन राशियों पर खास प्रभाव

वृषभ: बृहस्पति आपकी राशि में ही विराजमान होंगे, इसलिए आपको इस गोचर का सबसे अधिक लाभ मिलेगा.करियर में उन्नति, धन लाभ, वैवाहिक जीवन में सुख, और बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं.

मेष: आपके लिए नई शुरुआत और शुभ समाचारों का समय है.करियर में प्रमोशन या नई नौकरी मिल सकती है.व्यापार में वृद्धि होगी और यात्रा के योग भी बन रहे हैं.

कर्क: आपके लिए पुराने निवेशों से लाभ, करियर में प्रगति, और बिजनेस में वृद्धि का समय है.परिवार में खुशियां रहेंगी और यात्रा के योग भी बन रहे हैं.

धनु: आपके लिए विदेश यात्रा, शिक्षा में सफलता, और बिजनेस में लाभ का समय है.नौकरी में बदलाव या प्रमोशन मिल सकता है.

मीन: आपके लिए स्वास्थ्य में सुधार, नौकरी में तरक्की, और बिजनेस में वृद्धि का समय है.परिवार में खुशियां रहेंगी और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.

अन्य राशियों पर असर

मिथुन: आपके लिए करियर में उतार-चढ़ाव, स्वास्थ्य में कुछ परेशानी, और यात्राओं का समय है.

सिंह: आपके लिए खर्चों में वृद्धि, परिवार में कुछ कलह, और नौकरी में थोड़ी परेशानी का समय है.

कन्या: आपके लिए करियर में उतार-चढ़ाव, स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी, और यात्राओं का समय है.

तुला: आपके लिए बिजनेस में कुछ बाधाएं, परिवार में कुछ कलह, और स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी का समय है.

मकर: आपके लिए नौकरी में थोड़ी परेशानी, खर्चों में वृद्धि, और स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी का समय है.

कुंभ: आपके लिए करियर में थोड़ी अस्थिरता, परिवार में कुछ कलह, और यात्राओं का समय है.

वृश्चिक: आपके लिए करियर में कठिनाई, धन हानि, और स्वास्थ्य में परेशानी का समय है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola