ePaper

Dussehra 2020: दशहरे पर बन रहा हैं शुभ संयोग, जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति...

Updated at : 23 Oct 2020 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
Dussehra 2020: दशहरे पर बन रहा हैं शुभ संयोग, जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति...

Dussehra 2020 : नवरात्रि चल रही है. मां दुर्गा जी के भक्त मां की आराधना में जुटे है. विजय दशमी 25 अक्टूबर 2020 को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था, इसी कारण से हर साल दशहरे पर रावण दहन किया जाता है. आइए जानते है दशहरे के दिन शुभ संयोग और रावण दहन का शुभ मुहूर्त...

विज्ञापन

Dussehra 2020 : नवरात्रि चल रही है. मां दुर्गा जी के भक्त मां की आराधना में जुटे है. विजय दशमी 25 अक्टूबर 2020 को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था, इसी कारण से हर साल दशहरे पर रावण दहन किया जाता है. आइए जानते है दशहरे के दिन शुभ संयोग और रावण दहन का शुभ मुहूर्त…

दशहरे के शुभ संयोग

25 अक्टूबर के दिन विजय दशमी है. इस बार दशहरे के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं. दशहरे के दिन सबसे खास मुहूर्त होता है. विजय मुहूर्त जो दोपहर 2 बजकर 05 मिनट से दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. वहीं, विजयदशमी के दिन अपराह्न पूजा का समय दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. इस समय दशहरे की पूजा की जा सकती है. यदि आप शस्त्र पूजा करते हैं तो भी यह मुहूर्त काफी शुभ है.

इसके अलावा इस दिन अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. यदि रवि योग की बात करें तो रवि योग पूरे दिन बन रहा है. इस दिन कोई खरीददारी करना आप चाहते हैं तो आप इन शुभ मुहूर्त में कर सकते हैं. इसके अलावा इस दिन अमृत काल मुहूर्त शाम 6 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 27 मिनट पर बन रहा है. इस शुभ मुहूर्त में रावण दहन किया जा सकता है.

जानें इस दिन दशहरे की ग्रहों की स्थिति

दशहरे के दिन चंद्रमा शाम 4 बजकर 57 मिनट तक मकर राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में रहेंगे, उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. वहीं सूर्य इस दिन तुला राशि में शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में और गुरु अपनी स्वंय की राशि धनु में रहेंगे. वहीं, शनि अपनी स्वंय की राशि मकर में विराजमान रहेंगे. बुध अपनी मित्र राशि तुला में वक्री रहेंगे. मंगल अपनी मित्र राशि मीन में वक्री रहेंगे और राहु वृषभ राशि में और केतु में वृश्चिक राशि में रहेंगे.

News Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola