ePaper

Chandra Grahan 2024: होली पर ग्रहण योग के साथ बालारिष्ट दोष खड़ी करेगी मुश्किलें, इन राशियों के धन हानि का योग

Updated at : 19 Mar 2024 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
chandra grahan effect rashifal

chandra grahan effect rashifal and holi

Chandra Grahan 2024: होली पर इस साल चंद्र ग्रहण का अशुभ योग बन रहा है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि में ग्रहों की ऐसी स्थिति और होली पर चंद्र ग्रहण होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है. आइए जानते है किन पांच राशि वालों पर अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है...

विज्ञापन

Chandra Grahan 2024: होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इस चंद्र ग्रहण का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशि के जातक पर जरूर पड़ेगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन 25 मार्च को लग रहा है. वहीं दूसरी ओर राहु और सूर्य भी की मुश्किलें पैदा कर सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय छाया ग्रह राहु और सूर्य मीन राशि में विराजमान है. ऐसे में सूर्य और राहु की युति से भी ‘ग्रहण योग’ बन रहा है. इसके साथ ही 24 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर चंद्रमा केतु के साथ उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में कन्या राशि में रहेंगे. ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से बालारिष्ट दोष का निर्माण हो रहा है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि में ग्रहों की ऐसी स्थिति और होली पर चंद्र ग्रहण होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है. आइए जानते हैं किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है.

होली पर चंद्र ग्रहण के साथ अशुभ योग

होली पर इस साल चंद्र ग्रहण का अशुभ योग बन रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर खत्‍म होगा. चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 38 मिनट रहेगी. चंद्र ग्रहण के साथ अबकी बार होली पर कई अशुभ योग बन रहे है. मीन राशि में सूर्य और राहु की अशुभ युति से ग्रहण योग बन रहा है. वहीं दूसरी ओर होली से ठीक पहले शनि उदित होकर अपनी उग्र अवस्‍था में आ चुके हैं. इसके साथ ही कुंभ राशि में भी शनि और मंगल की खतरनाक युति बनी हुई है. चंद्रमा केतु मिलकर बालारिष्ट दोष का निर्माण कर रहे है. इन सभी अशुभ योग के बीच होली का पर्व मनाया जाएगा.

इन 5 राशि वालों के धन हानि का योग

मेष राशि के जातक के लिए आने वाला समय परेशानी भरा रहेगा. आपको करियर में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ेगा. होली के बाद आपके जीवन में समस्‍याएं बढ़ सकती हैं. करियर में काफी मेहनत करने के बाद आपको सफलता हासिल होगी. आप किसी पुरानी बीमारी के चपेट में फिर से आ सकते है.

वृषभ राशि के जातक को नौकरी में दबाव झेलना पड़ सकता है. आपको अपने कार्य क्षेत्र में परेशानी होगी. आपके काम के लिए सम्‍मान नहीं मिलेगा. आपको परिवार के मामले में कोई भी फैसला काफी सूझबूझ से करने की जरूरत है. परिजनों के साथ आपका मतभेद हो सकता है.

ALSO READ: Holika Dahan 2024 Date: कब खेली जाएगी रंगों वाली होली, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा टाइम

कन्‍या राशि के लोगों के लिए होली पर बनने वाला ग्रहण योग बेहद अशुभ संकेत दे रहा है. कन्‍या राशि के लोगों को करियर और कारोबार में काफी तनाव झेलना पड़ेगा. आपके मन में नकारात्मक विचार आने से परिवार के लोगों के साथ आपका विवाद बढ़ सकता है. इसके साथ ही करीबी रिश्‍तों में तनाव बढ़ेगा.

कुंभ राशि के लोगों को होली के त्‍योहार के बाद से जीवन में कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ेगा. लाइफ पार्टनर के साथ समस्‍याएं पैदा हो सकती हैं. आपके जीवन में कड़वाहट बढ़ सकती है. वाणी में दोष की वजह से लोगों के साथ आपके संबंध खराब होगा. कारोबार में आपको धन का भारी नुकसान होगा.

मीन राशि के लोगों को होली पर लगने वाले ग्रहण की वजह से करियर में काफी मुश्किल हालातों से गुजरना पड़ेगा. आपकी संतान को पढ़ाई और करियर में समस्‍याएं आएगी. वहीं पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं. आपके व्‍यापार में बुरा दौर शुरू हो जाएगा. काफी मेहनत और निवेश के बाद भी आपको उम्‍मीद के अनुसार रिटर्न नहीं मिलेगा.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola