Chandra Grahan 2020: कब है इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए दिन, तारीख और सूतक काल का समय...

Chandra Grahan 2020 : अगले महीने चंद्र ग्रहण लगने वाला है. साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर दिन सोमवार को होगा. चंद्र ग्रहण का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ने वाला है. क्योंकि चंद्रमा को मन प्रभावित करने वाला ग्रह माना जाता है. मान्यता है कि जब चंद्र ग्रहण होता है तो इसका सीधा असर व्यक्ति के मन पर पड़ता है. कहा जाता है कि मानसिक तनाव, चिंताएं, माता का स्वास्थय, ननिहाल के साथ संबंध और प्रेम संबंधों को भी चंद्रमा प्रभावित करता है.

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. विद्वानों का मानना है कि इसका अर्थ यह है कि ग्रहण से पहले चंद्रमा, पृथ्वी की परछाईं में प्रवेश करेंगे, जिससे उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगेगा. लेकिन साथ ही यह भी माना जा रहा है कि यह व्यक्तियों के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित करेगा.
उपच्छाया से पहला स्पर्श 30 नवंबर 2020 की दोपहर 1 बजकर 04 मिनट पर
परमग्रास चन्द्र ग्रहण 30 नवंबर 2020 की दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श 30 नवंबर 2020 की शाम 5 बजकर 22 मिनट पर
इस बार चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा. क्योंकि इस बार उपच्छाया पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है. इसलिए सूतक काल नहीं माना जाएगा.
मान्यता है कि चंद्र ग्रहण मानव जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करता है. इसलिए चंद्रमा पर लगने वाला ग्रहण भी मानव जीवन को प्रभावित करेगा. चंद्रमा को ग्रहण के समय अत्याधिक पीड़ा से गुजरना पड़ता है. इसलिए ही ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान अधिक-से-अधिक धार्मिक कार्य जैसे हवन, यज्ञ, और मंत्र जाप आदि करना चाहिए.
धार्मिक मान्यता है कि चंद्र ग्रहण की समयावधि में चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए और न ही चांदनी में खड़ा होना चाहिए. ऐसा करने से चंद्रमा का कष्ट मनुष्य पर पड़ता है. ग्रहण के दौरान न खाना बनाएं और न ही खाएं. साथ ही ग्रहण से पहले बने खाने में तुलसी का पत्ता जरूर डालकर रखें, ताकि ग्रहण का प्रभाव आपके भोजन पर न पड़ें.
News posted by : Radheshyam kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए