ePaper

Aaj ka Panchang 14 अगस्त 2023: आज है कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी-चतुर्दशी तिथि, जानें राहुकाल, शुभ और अशुभ समय

Updated at : 14 Aug 2023 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Panchang 14 अगस्त 2023: आज है कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी-चतुर्दशी तिथि, जानें राहुकाल, शुभ और अशुभ समय

Aaj ka Panchang 14 अगस्त 2023: आज 14 अगस्त को सावन महीने का छठवां सोमवार भी है. आइए जानते है आज 14 अगस्त दिन सोमवार के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

विज्ञापन

Aaj ka Panchang 14 August 2023: आज 14 अगस्त 2023 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और सावन मास का छठा सोमवार दिन है. त्रयोदशी तिथि सोमवार सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी. 14 अगस्त की शाम 4 बजकर 39 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा. इसके साथ ही सोमवार दोपहर पहले 11 बजकर 7 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. 14 अगस्त को मास शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा. इसके अलावा 14 अगस्त को सावन महीने का छठवां सोमवार भी है. आइए जानते है आज 14 अगस्त दिन सोमवार के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय…

14 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त

  • त्रयोदशी तिथि- 14 अगस्त को सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी

  • सिद्धि योग- 14 अगस्त को शाम 4 बजकर 39 मिनट तक

  • पुनर्वसु नक्षत्र- 14 अगस्त को दोपहर पहले 11 बजकर 7 मिनट तक

  • मासिक शिवरात्रि व्रत- 14 अगस्त 2023

  • सावन महीने का छठवां सोमवार- 14 अगस्त 2023

  • श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945, हिजरी सन-1444-45

  • सूर्योदय-05:22

  • सूर्यास्त-06:26

  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पुनर्वसु उपरांत पुष्य

  • योग- सिद्धि , करण-व ,

  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य – कर्क , चंद्रमा-मिथुन उपरांत कर्क ,मंगल-सिंह , बुध- सिंह , गुरु-मेष ,शुक्र-कर्क ,शनि-कुम्भ ,राहु-

  • मेष,केतु-तुला

चौघड़िया सोमवार

  • प्रातः06:00 से 07:30 अमृत

  • प्रात:07:30 से 09:00 तक काल

  • प्रातः 09:00 से 10:30 तक शुभ

  • प्रातः10:30 से 12:00 रोग

  • दोपहर: 12:00 से 01:30 उद्वेग

  • दोपहरः 01:30 से 03:00 तक चर

  • दोपहरः 03:00 से 04:30 तक लाभ

  • शामः 04:30 से 06:00 तक अमृत

Also Read: Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन 2023 कब है 30 या 31 अगस्त, जानें राखी बांधने से पहले भद्रा काल और जरूरी बातें
राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:28 से सुबह 09:07 तक

  • मुंबई- सुबह 07:55 से सुबह 09:31 तक

  • चंडीगढ़- सुबह 07:27 से सुबह 09:07 तक

  • लखनऊ- सुबह 07:15 से सुबह 08:53 तक

  • भोपाल- सुबह 07:32 से सुबह 09:10 तक

  • कोलकाता- सुबह 06:49 से सुबह 08:26 तक

  • अहमदाबाद- सुबह 07:52 से सुबह 09:29 तक

  • चेन्नई- सुबह 07:30 से सुबह 09:04 तक

उपाय

प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं।

आराधनाः“ऊँ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते”।।

खरीदारी के लिए शुभ समयः

शामः 04:30 से 06:00 तक

राहु काल: प्रातःकाल 7:30 से 9:00 बजे तक

दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय

।।अथ राशि फलम्।।

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola